बरपाली गांव में बुधवार को हुए तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप हादसे में नहर में गिरे 20 लोगों में से 3 बच्चे लापता हो गए थे। घटना के बाद 17 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाल लिया गया था। कल एक बच्चे का शव बरामद हुआ था, जबकि आज दो अन्य लापता बच्चों के शव भी मिल गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिन दो बच्चों के शव आज बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान ऋषभ महंत (6 वर्ष) और भुरू महंत (8 वर्ष) के रूप में हुई है। एक का शव ग्राम बेलचुआ नहर गेट में फंसा मिला, जबकि दूसरा शव ग्राम रगजा के तालाब में बहकर पहुंचा था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
गुरुवार को मिले तीसरे बच्चे की पहचान इंद्रा कुमार जायसवाल (9 साल) के रूप में हुई थी। उनके पिता अशोक जायसवाल, जो बेटे के खोने के गम में डूबे थे, एक सड़क हादसे का भी शिकार हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
READ MORE: International day of girl child gift: प्यार का एहसास बेहतरीन उपहार के साथ ।
