Pakistan Cricket Team News Update: महिला किर्केट की तैयारियां जारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एशिया कप की शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली है। प्लान के मुताबिक तैयारियां चल रही है। पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच 15 फरवरी को दोनों के बीच मुकाबला होगा। Also Read-India U-19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह!Pakistan Cricket Team News Update: U-19 में भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात
पाकिस्तान ने एक ओर तो भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान किया वहीं हाल हि में पाकिस्तान की अंडर-19 मैंस टीम को जिम्बाब्वे में खेले गए U19 वर्ल्ड कप में भारत ने 58 रन से हराकर करारी शिकस्त दी थी और सेमीफाइनल में एंट्री की।15 फरवरी को ही T20 वर्ल्डकप का पाक ने किया बॉयकॉट
15 फरवरी को होने वाले T20 वर्ल्डकप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने- सामने होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को बॉयकॉट का ऐलान किया है। लेकिन उसी दिन पाकिस्तान महिला 'ए' टीम को भारत महिला 'ए' टीम के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच होने वाला है। Also Read-T20 World Cup 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले T-20 मैच का करेगी बॉयकॉट!बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिली जगह
भारत और बांग्लादेश के बीच कई दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, इस बीच बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा था उनके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाए, तो इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खारीज कर दिया था। पुन: विचार करने का समय भी दिया। लेकिन बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा ऐसे में 24 जनवरी 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी।
बता दें कि, ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 में होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
भारत के साथ नहीं खेलेगे मैच पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी रविवार को ऐलान किया कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा।
पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश का समर्थन करते हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया।