Himachal CM Sukhu: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किसान व बागवान आयोग गठन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 70 साल से ऊपर पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 31 जनवरी से पहले एरियर देने की घोषणा की। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एरियर और ग्रेच्युटी 31 जनवरी से पहले की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, संघर्ष और जनएकजुटता का प्रतीक है। cont..1 pic.twitter.com/FLiL4bPWmD
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) January 25, 2026
CM सुक्खू का ऐलान
CM ने जिला कांगड़ा परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (SDM) कार्यालय खोलने की घोषणा के साथ-साथ नलसुहा में PHC खोलने का भी ऐलान किया। परागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान CM सुक्खू ने ये घोषणाएं की। CM सुक्खू ने 70 साल से ज्यादा पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पूरा DA देने की घोषणा की। [caption id="attachment_130294" align="alignnone" width="547"]
नलसुहा में PHC खोलने का ऐलान[/caption]