तेल और ग्रीस के दाग कैसे हटाएं...
अक्सर किचन में काम करते वक्त या खाने के दौरान तेल और ग्रीस के दाग कपड़ो पर लग जाते हैं। ये दाग देखने में बुरे लगते हैं और अगर तुरंत ध्यान न दिया जाए, तो गहरे हो जाते हैं।घरेलू उपाय -
सबसे पहले, दाग वाली जगह पर टिश्यू या सूखे कपड़े से एक्स्ट्रा तेल सोख लें। इसके बाद बेकिंग सोडा लें और दाग पर डालें। हल्के हाथों से ब्रश या उंगलियों की मदद से रगड़ें ताकि बेकिंग सोडा तेल सोख ले। इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर सामान्य डिटर्जेंट से कपड़े को धो लें।
स्याही के जिद्दी दाग से छुटकारा कैसे पाएं...
बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म या ऑफिस शर्ट पर अक्सर पेन की स्याही लग जाती है। ये दाग गहरे होते हैं और जल्दी नहीं निकलते।घरेलू उपाय -
एक कटोरी में दूध लें और दाग वाला हिस्सा इसमें 4-5 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद कपड़े को किसी अच्छे डिटर्जेंट से धो लें। जरूरत पड़ने पर हल्का सा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।चाय और कॉफी के दाग हटाने का तरीका...
चाय और कॉफी पीते समय अगर कपड़े पर कुछ गिर जाए तो तुरंत सफाई जरूरी है, नहीं तो दाग जम जाता है।घरेलू उपाय -
जैसे ही दाग लगे, उसे ठंडे पानी से धोएं। अब एक चम्मच सफेद सिरका और एक चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट को मिलाएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।हल्दी और मसालों के दाग हटाएं इन आसान तरीकों से...
हल्दी के दाग तो मानो आसानी से जाने का नाम ही नहीं लेते। ये पीले दाग कपड़े की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं।घरेलू उपाय -
नींबू को काटकर दाग पर सीधा लगाएं। नींबू का रस कपड़े के रेशों में गहराई से जाकर हल्दी को तोड़ता है। रस लगाने के बाद कपड़े को धूप में 1 घंटे के लिए रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।