मनोज बाजपेयी फिर दिखेंगे श्रीकांत तिवारी के रोल में
सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने सुपरहिट किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। इस बार भी कहानी एक सामान्य दिखने वाले फैमिली मैन की है जो असल में एक सीक्रेट एजेंट है। डबल लाइफ और खतरनाक मिशन की यह कहानी इस बार पहले से ज्यादा दमदार होने वाली है।घरेलू हलचल के साथ धमाकेदार एंट्री...
रिलीज डेट टीजर में प्रियामणि ने शो में सुचि तिवारी के किरदार के रूप में वापसी की है। वीडियो में वह बताती हैं कि:- उनकी बेटी धृति अब कॉलेज जा रही है, बेटा अथर्व बैले डांस सीख रहा है। लेकिन "तिवारी जी चार साल से वहीं अटके हैं!" इसके बाद वीडियो में मनोज बाजपेयी की दमदार एंट्री होती है, जो हर जगह कुछ गुनगुनाते नजर आते हैं—कभी डेंटिस्ट के पास तो कभी मिशन पर। आखिर में उनका डायलॉग आता है—"Aa raha hoon..."View this post on Instagram
कास्ट हुई और भी दमदार
इस सीजन में पुराने कलाकारों के साथ कुछ बड़े नामों की एंट्री हुई है। कास्ट इस प्रकार है: 1. मनोज बाजपेयी - श्रीकांत तिवारी 2. प्रियामणि - सुचि तिवारी 3. अशलेशा ठाकुर - धृति तिवारी 4. वेदांत सिन्हा - अथर्व तिवारी 5. श्रेया धनवंतरी - जोया 6. गुल पनाग - सलोनी 7. जयदीप अहलावत - रुक्मा (नया विलेन) 8. निम्रत कौर - मीरा (मिस्ट्री कैरेक्टर)
इस बार कहानी और ज्यादा रोमांचक...
मेकर्स ने बताया कि इस सीजन में श्रीकांत तिवारी अब तक के सबसे खतरनाक मिशन का सामना करेंगे। इस बार दो नए दुश्मन रुक्मा और मीरा उनके सामने होंगे जो सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली लाइफ़ के लिए भी खतरा बनेंगे।
राज और डीके ने किया प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा दावा
सीरीज के क्रिएटर्स राज और डीके ने कहा:- “पिछले दो सीज़न को जितना प्यार मिला, उसे देख हम बेहद खुश हैं। हमने इस सीजन को और पावरफुल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस बार शिकारी खुद शिकार बनेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एक्शन, इमोशन और सस्पेंस पहले से ज्यादा तगड़ा होगा।