Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में दो करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर की भतीजी निकली मास्टरमाइंड
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में दो करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर की भतीजी निकली मास्टरमाइंड

himani Shrotiya October 6, 2025

Bhopal jewellery theft case: भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने दो करोड़ रुपए के ज्वेलरी चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। यह चोरी ओम नगर हलालपुरा में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर में हुई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात की मास्टरमाइंड खुद आनंद पाराशर की भतीजी डॉली पाराशर थी, जिसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर यह चोरी की योजना बनाई थी।

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक, डॉली पाराशर ने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चोरी की योजना तैयार की। अंकित ने अपने कॉन्ट्रैक्टर दोस्त रवि विश्वकर्मा को भी इसमें शामिल किया। इसके बाद रवि ने अपने दो साथियों देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य को बुलाकर वारदात की प्लानिंग पूरी की।

यह पूरी घटना 29 सितंबर 2025 की है। पुलिस के अनुसार, चोरी के दिन आनंद पाराशर का पूरा परिवार उनकी बेटी की ग्वालियर में रिंग सेरेमनी में गया हुआ था। डॉली भी वहीं मौजूद थी, लेकिन उसने फोन पर अपने साथियों को घर में रखे जेवर और नकदी की जानकारी दी।

Bhopal jewellery theft case: पड़ोसी ने दर्ज कराई थी FIR

वारदात का खुलासा तब हुआ जब आनंद पाराशर के पड़ोसी कमल शोभानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही पीडीएसटीएन डेटा एनालिसिस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सुराग जुटाए।

जांच में जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, वैसे-वैसे सामने आया कि चोरी के पीछे घर की ही लड़की डॉली पाराशर और उसके प्रेमी अंकित तिवारी का हाथ है।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल

पुलिस ने सोमवार दोपहर इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों — डॉली पाराशर, रवि विश्वकर्मा और देवाशीष शर्मा — को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, दो आरोपी अजय शाक्य और अंकित तिवारी अब भी फरार हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 1.25 किलो सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने चार मोबाइल फोन और तीन चांदी के सिक्के भी जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात अभी फरार आरोपियों के पास हैं।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

Bhopal jewellery theft case: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात के बाद सभी ने जेवरात आपस में बांट लिए थे।
डॉली और अंकित तिवारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने जल्दी पैसे जुटाने के लिए यह खतरनाक योजना बनाई।

डॉली ने अपने परिवार की गतिविधियों, घर के नक्शे और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी अंकित को दी। अंकित और उसके साथियों ने ग्वालियर में चल रहे पारिवारिक कार्यक्रम का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा चुनाव का एलान: 40 साल बाद 2 फेज में मतदान, नतीजे 14 नवंबर को
Next: दार्जिलिंग में कहर: लैंडस्लाइड से 28 की मौत, हजारों टूरिस्ट फंसे

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.