Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Zim vs SA 1st Test 2025: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम, केशव महाराज ने पूरे किए 200 विकेट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Zim vs SA 1st Test 2025: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम, केशव महाराज ने पूरे किए 200 विकेट…

Hema Gupta June 30, 2025

Zim vs SA 1st Test 2025: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर 49 रन बना लिए थे और कुल 216 रन की बढ़त बना ली है। अफ्रीका के लिए टोनी डी जोरी 22 रन और वियान मुल्डर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Read More: Wimbledon 2025: टेनिस के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम की वापसी, जानिए 148 साल पुरानी परंपराएं और खास बातें…

जिम्बाब्वे की पहली पारी 251 पर सिमटी…

जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 251 रन बनाए, जिसमें सीन विलियम्स की संघर्षपूर्ण शतकीय पारी सबसे बड़ी highlight रही। उन्होंने 164 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम फॉलोऑन से बचने में सफल रही। हालांकि, विलियम्स के आउट होते ही टीम का बाकी बल्लेबाजी क्रम जल्द ही ढह गया और पूरी पारी 251 रन पर सिमट गई।

Stumps Day 2️⃣ | 1st Test 🇿🇼 vs 🇿🇦
💯 Sean Williams leads the fight with a brilliant 137!
ZIM: 251 all out | SA: 49/1 (2nd Innings)
🇿🇦 lead by 216 runs still plenty of cricket to play!#ZIMvSA pic.twitter.com/3ZuMPYe55o

— TakashingaCricket (@TakashingaCric) June 29, 2025

ब्रायन बेनेट सिर पर गेंद लगने से रिटायर हर्ट…

ओपनर ब्रायन बेनेट 19 रन बनाकर सिर पर बॉल लगने के कारण चोटिल हो गए। उन्हें नियमों के अनुसार प्रिंस मास्वाउरे ने रिप्लेस किया, लेकिन वे केवल 7 रन ही बना सके।

(क्रिकेट में “रिटायर्ड हर्ट” का मतलब है कि जब कोई बल्लेबाज चोट या बीमारी के कारण खेल छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है. इस स्थिति में, बल्लेबाज को “रिटायर्ड हर्ट” घोषित किया जाता है और उसे बाद में बल्लेबाजी करने के लिए वापस आने की अनुमति दी जा सकती है, अगर वह ठीक हो जाता है।)

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत….

418 रन के जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही।

1. टीम ने 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए।

2. शुरुआती 3 बल्लेबाज 28 रन के अंदर पवेलियन लौट गए।

Zimbabwe vs South Africa, 1st Test Day 1: South Africa compile 418/9 to take control
🇿🇼 v 🇿🇦
https://t.co/Isb2MLmbjk pic.twitter.com/uDhbEfnM0G

— Cricket World (@Cricket_World) June 28, 2025

विलियम्स और इरविन ने की पारी की मरम्मत…

सीन विलियम्स और कप्तान क्रेग इरविन ने चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन 119 रन पर कप्तान इरविन 36 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 201 तक 6 विकेट गिर चुके थे।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का जलवा…

1. वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

2. केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए और अपने टेस्ट करियर के 200 विकेट भी पूरे किए। यह उनके करियर का विशेष उपलब्धि है।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का हाल…

1. अफ्रीका ने 9 विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित की।

2. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 153 रन बनाए और अपने डेब्यू टेस्ट में 150+ स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

3. कार्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 51 रनों का योगदान दिया।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan Crime: हिंडौन में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next: Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.