NZ vs CAN T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और कनाडा आमने – सामने होंगे। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 17 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरु होगा। ठीक आधे घंटे पहले 10.30 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले है, जिसमें से 2 में जीत मिली और 1 में हार का सामना करना पड़ा। टीम 4 अंको के साथ group-d के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
वहीं कनाडा ने अब तक 2 मैच खेलें और उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अगर कनाडा ये मैच हारा तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी। अगर जीतती है तो अभी उसके पास सुपर-8 में जगह बनाने का मौका होगा।
दोनों टीमों का T-20 वर्ल्डकप में हाल
अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अब तक T-20 इंटरनेशनल में 49 मैच खेले हैं, जिसमें से 27 में जीत मिली वहीं 22 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
वहीं कनाडा टीम की बात करे तो टीम ने अब तक T-20 इंटरनेशनल में 5 मैच ही खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में करारी शिकस्त मिली। महज 1 मैच ही जीत सकी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
कनाडा
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अंश पटेल, दिलोन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा।
