Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Zaheer Sagarika Became Parents: पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, जानिए बच्चे का नाम..
  • एंटरटेनमेंट

Zaheer Sagarika Became Parents: पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, जानिए बच्चे का नाम..

Hema Gupta April 16, 2025

Zaheer Sagarika Become Parents: IPL 2025 के बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पिता बन गए है। उनकी वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे खान ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को कपल ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ साझा की। और कपल ने अपने बच्चे का नाम भी बताया। तस्वीर देख लोग अपनी खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दे रहें हैं।

Read More: Dharmendra Gym Video : 89 की उम्र में भी ये एक्टर है एक दम फिट, एक्सरसाइज का वीडियो वायरल…

कपल ने अपने बेबी बॉय का बताया नाम..

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागारिका ने इंस्टाग्राम में जोइंट अकाउंट के साथ फोटो साझा करते हुए बेटे का नाम ‘फतेहसिंह खान’ बताया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि- ‘प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

Zaheer Sagarika Become Parents: यूजर्स ने कमेंट कर दी बधाईयां…

खुशखबरी सुन उन्हें फैंस और दोस्त, सेलिब्रिटी बधाईयां दे रहें हैं। बधाई देते हुए जेनिफर ने लिखा कि- Heartiest congratulations you guys!!❤️❤️❤️, सारा तेंदुल्कर ने लिखा कि- Best news♥️♥️♥️♥️, क्रिकेटर आकाश ने लिखा कि- Congratulations to both of you ❤️❤️ Lots of love and blessings, ऐसे ही अनुष्का शर्मा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आथिया शेट्टी और डायना पेंटी सहित कई हस्तियों ने उन्हें बधाईयां दी।

एक यूजर ने लिखा कि- Many congratulations to both of you, God bless the bundle of joy in your life, वही एक ने लिखा कि- Welcome to the new world Fateh!. Congratulations 🎉 to the Proud Parents, वहीं एक ने लिखा कि- Congratulations 💃 We’re so excited for you and can’t wait to spoil you and your little one with all the essentials for this beautiful journey🧿। कुछ इस तरह से यूजर दे रहें बधाईयां।

दोनों के करियर की बात करें तो…

सागरिका घटगे एक भारतीय मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो हिंदी सिनेमा में फिल्म चक दे इंडिया के लिए जानी जाती हैं। वहीं,भारत को कई अहम जीत दिलाने वाले जहीर खान मौजूदा समय में आईपीएल में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। वह LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर) हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

एक इंटरव्यू के दौरान सागरिका ने कहा था कि “उनके परिवार का हर सदस्य सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल का फैन हैं। इसके अलावा जहीर खान मराठी भी अच्छी बोल लेते हैं। चूंकि सागरिका की फैमिली मराठी बैकग्राउंड से है और जहीर भी मराठी बोल लेते हैं, तो यह खूबी जहीर खान के फेवर में काम कर गई।”

Zaheer Sagarika Become Parents: कपल ने 2017 में की थी शादी..

दोनों ने 23 नवंबर, 2017 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे और दोनों के बीच वहां से दोस्ती शुरू हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जहीर खान मुस्लिम धर्म से हैं, जबकि सागारिका हिंदू धर्म से हैं। फिर भी दोनों ने एक – दूसरे को अपनाया और शादी की। अब शादी के 8 साल बाद सागरिका ने बेबी को जन्म दिया और दोनों अब पैरेंट्स बन चुके हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Naxal Encounter : नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
Next: Randeep Hooda Regrets: अकड़ और गर्लफ्रैंड की सलाह पर ठुकराई थी ये फिल्म!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.