Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Yuzvendra Chahal Finally Divorce: क्रिकेटर चहल और धनश्री का हुआ तलाक..
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Yuzvendra Chahal Finally Divorce: क्रिकेटर चहल और धनश्री का हुआ तलाक..

Hema Gupta March 20, 2025

Yuzvendra Chahal Finally Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो गया। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि हैं।

Read More: Tejasswi Prakash Karan Wedding: ‘बिग बॉस 15’ के इस फेमस कपल की जल्द होगी शादी..

Yuzvendra Chahal Finally Divorce: मीडिया से बात करते हुए वकील ने कहा,

चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने दोनों के तलाक की पुष्टि की करते हुए कहा कि “तलाक हो चुका है। शादी टूट चुकी है।” जब अदालत के बाहर मीडिया ने वकील से एलीमनी अमाउंट के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, “कुछ नहीं, इससे अधिक ज्यादा कोई कमेंट नहीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

Yuzvendra Chahal Finally Divorce: चहल की टीशर्ट ने खींचा ध्यान..

चहल जब तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। और साथ ही मास्क भी लगा रखा था, लेकिन चहल की टीशर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया जिसमें लिखा था ‘Be your owm sugar daddy’

आपको बता दें कि इसका मतलब ‘आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट होना’ और ‘अपना ख्याल खुद रखना’, ‘आर्थिक मदद के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना’ होता है। अब सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है।

वहीं धनश्री की बात करे तो उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए हुए थीं। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। बिना कोई बयान दिए दोनों कोर्ट रूम के अंदर चले गए।

चहल देंगे 4.75 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता

जस्टिस जमादार ने इस बात की भी पुष्टि की कि चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। हालांकि, फैमिली कोर्ट ने पहले इस बात का उल्लेख किया था कि चहल ने पूरी रकम अदा नहीं की थी और उन्होंने केवल 2.37 करोड़ रुपये ही दिए थे। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के इस फैसले को नकारते हुए तलाक की प्रक्रिया को जल्दी खत्म करने की बात की।

Yuzvendra Chahal Finally Divorce: 2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम

2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम के यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। अब वह धनश्री वर्मा ही लिखती हैं।इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें और तेज हो गईं थी। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।

जनवरी में दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो कर दिया था, और चहल ने तो धनश्री के साथ की सारी फोटो भी डिलीट कर दी थी। तभी से दोनों के तलाक की खबरों ने तुल पकड़ ली थी, वहीं आज 20 मार्च को उनका तलाक हो गया।

कुछ इस तरह शुरु हुई थी लव स्‍टोरी..

कोरोना काल के समय लॉकडाउन के दौरान दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। धनश्री ने एक शो के दौरान अपनी लव स्‍टोरी के बारे में बताया था- “लॉकडाउन के दौरान ज्‍यादा मुकाबले नहीं हो रहे थे। ऐसे में सभी क्रिकेटर खाली थे। इस बीच चहल ने डांस सीखने का मन बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से मेरे डांस वीडियो देखे थे। मैं पहले डांस टीचर भी थी। उन्होंने मुझसे डांस सीखने की बात कही और मैं तैयार भी हो गई।”

धनश्री की करियर की बात करें तो..

धनश्री वर्मा फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके अलावा धनश्री डेंटिस्ट भी हैं। वो टेलीविजन के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में भी नजर आ चुकी हैं। धनश्री इस रिएलिटी शो में फाइनल तक भी पहुंची थीं।

Dhanashree Verma Dance Video

वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 63 लाख फॉलोअर्स हैं। और धनश्री की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

2020 में चहल की धनश्री के साथ हुई थी शादी..

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफ़र धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर, 2020 को हुई थी। यह शादी पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज़ों के साथ-साथ आधुनिक शान-शौकत के साथ संपन्न हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है, इन दिनो दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों तलाक ले चुके है। लेकिन अभी तक दोनों ने आफिशयली आनाउंसमेंट नहीं की है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष बदलाव: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज
Next: आक्रांताओं का महिमामंडन देशद्रोह के समान: सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘नया भारत’ संदेश

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.