YRKKH Update Poddar House Drama: स्टारप्लस का पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आये दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता हैं। दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। इसके दर्शक आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा हो रहा है, आने वाला एपिसोड फुल ऑन धमाकेदार होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि चारु की पोद्दार हाउस में वापसी होगी वहीं दूसरी तरफ अरमान दर दर ठोकरे खाता और बस्ती में रहने को मजबूर होगा।
YRKKH Update Poddar House Drama: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
चारु की होगी वापसी..
पोद्दार हाउस में शिवानी की वजह से हुए हंगामे के बीच ही चारू भी जल्द ही आने वाली है। चारू को देखते ही सभी लोगों के होश उड़ जाएंगे। हर कोई चारू से पूछेगा कि वह शादी से क्यों भाग गई थी हालांकि, चारू कुछ नहीं बोलेगी, लेकिन ये जानकर उसका दिल टूट जाएगा कि अभीर ने कियारा से शादी कर ली।

अरमान खाएगा दर-दर की ठोकरें
अब अरमान दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर हो जाएगा।
अरमान के पास घर नहीं होगा और ना ही उसके पास इतने पैसों होंगे कि वह होटल में रह सके।
इस वजह से अरमान अपनी मां और बीवी के साथ एक बस्ती में रहने पर मजबूर होगा, जहां की गंदगी और शोर वह खुद बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
अभिरा की बस्ती वालों से पानी को लेकर होगी लड़ाई..
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार हाउस के साथ ऑफिस भी छोड़ देगा।
इस वजह से वह बस्ती में ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाने की कोशिश करेगा।
वहीं अभिरा भी बस्ती में पानी भरने के लिए लड़ती झगड़ती दिखाई देगी।
YRKKH Update Poddar House Drama: कैसा रहा पिछला एपिसोड…
विद्या ने अरमान से कहा किसी एक मां को चुनो..
इस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ में अरमान और अभीरा शिवानी को पोद्दार हाउस ले जाते ही कमाल के ड्रामा देखने को मिल रहा है,
अभिरा शिवानी के साथ घर के मंदिर में पूजा करती है,
वहां अरमान भी होता है। तभी सब घर वाले वहां आ जाते है,
और दादीसा और विद्या का ड्रामा शुरु हो जाता है।
ऐसे में विद्या अरमान को ऑप्शन देती हैं कि दोंनो मांओं में से किसी एक को चुनना होगा,
या तो अपनी जन्म देने वाली मां के साथ रहना होगा या फिर पाल पोश कर बड़ा करने वाली मां के साथ रहना होगा,
दादी सा भी नहीं चाहती कि शिवानी पोद्दार हाउस में रहे,
इतना ही नहीं! रोहित भी अरमान से लड़ने लगता है, और शिवानी को खूब खरी खोटी सुनाती हैं।

शिवानी के साथ अरमान ने छोड़ा पोद्दार हाउस..
इन सब ड्रामे के बाद भी दादी सा शिवानी को पोद्दार हाउस में रखने के लिए तैयार नहीं होती हैं,
इसी वजह से अरमान अपनी मां शिवानी के साथ घर छोड़कर चला जाता है।
फिर अरमान शिवानी को रेस्टोरेंट खाना खिलाने ले जाता है।

खाने के बाद जब पेमेंट की बारी आती है तो अरमान का पर्स उसके पास नहीं होता, वहीं उसका UPI भी ब्लॉक हो जाता है।
जिसकी वजह से सरेआम उसका मजाक उड़ाया जाता है,
वहीं वेटर भी अरमान के साथ बत्तीमीजी करने लगता है,
तभी अभिरा वहां आ जाती है और वो अरमान की मदद करती है और खाने का बिल भी भर देती है।,
लेकिन तभी शिवानी को फिर पैनिक अटैक आ जाता है और वो गिर जाती है।
