YRKKH Latest Episode: स्टारप्लस का पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आये दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता हैं। दर्शकों के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। इसके दर्शक आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा हो रहा है, एक तरफ अरमान और अभीरा के रिश्ते में गलतफहमी बढ़ती ही जा रही है और वहीं तीसरी ओर शिवानी भी अपने पास्ट का खुलासा करने वाली है, कुल मिलाकर आने वाला एपिसोड फुल ऑन धमाकेदार होने वाला है।
Read More: GHKKPM LATEST UPDATE: तेजू के पिता नील से होंगे खुश..उसका करेंगे शुक्रियादा..
YRKKH Latest Episode: कैसा रहेगा अपकमिंग एपिसोड..
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरके भी अभीरा के प्यार में पागल हो चुका है। अरमान जब भी अभीरा और RK को एक साथ देखता है तो उसे यही लगता है कि अभीरा मूव ऑन कर चुकी है, लेकिन अभीरा आज भी अरमान से ही प्यार करती है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या धमाका होगा और जब अभीरा को पता चलेगा कि अरमान शिवानी का बेटा है तो वह कैसे ये सब हैंडल करेगी और दादी सा का सच कैसे घरवालों के सामने आएगा

आगे दिखाएगा कि अभिरा और अरमान डांस करेंगे और वहां आरके भी होगा और आरके को अभिरा को अरमान के साथ डांस करते देख जलन होगी फिर वो भी डांस करने चला आएगा। उसके बाद फिर आरके भी डांस करने लगेगा और अरमान और आरके बीच कंपटीशन जारी हो जाएगा। अब देखना होगा अभिरा और अरमान की लवस्टोरी क्या मोड़ लेगी।
YRKKH Latest Episode: कैसा रहा पिछला एपिसोड…
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अभिरा ये जानने के बाद कि अरमान की मां जिंदा हैं, वो अपने ससुर या यूं कहे अरमान के पिता के कमरे में अरमान की मां की तस्वीर ढूंढने जाती हैं। लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिलता। उल्टा अरमान वहां आ जाता है लेकिन अरमान में नाराजगी दिखाई देती है और वो कहता है कि मेरा हक नहीं बनता कि मैं तुमसे कुछ पूछूं, मैं तुम्हारा हूं ही कौन और वहां से चला जाता है। फिर अभिरा मन के अंदर कहती है कि अब तक तुम्हारे नाम का मंगलसूत्र पहने हुई हूं और पूछ रहे हो कौन हो मेरे फिर वो थोड़ा इमोशनल हो जाती है।

वहीं दूसरी और दादी सा जान जाती है कि शिवानी को आरके लेकर गया है। तो वो शिवानी को देखने के लिए वह आरके के घर जाती है। ये कंफर्म करने कि शिवानी उसके साथ रह रही है या नही। जब दादी सा आरके के घर जाती है, तो आरके नहाकर डांस कर रहा होता है, और फिर दादी सा कहती है कि तुम कैसे हो बिना कपड़ो के क्यो घूम रहे हो। वो बोलेगा आप कब से ऐसे देख रही है माना मैं हैंडसम हूं। लेकिन आप की उम्र ज्यादा है फिर पूछेगा कि आप यहां क्या कर रहीं है। तब दादी सा कहती तुम्हें शादी का कार्ड दैने आई हूं। मैं चाहती हूं मेरी पोती की शादी में सारे जान पहचान के लोग हो। दरअसल दादी सा तो शिवानी के बारे में जानने के लिए जाती है। लेकिन शिवानी नहीं दिखती। लेकिन जैसे ही दादी सा वहां से निकालती है। उनकी नजर आरके साथ शिवानी की फोटो पड़ जाती है।
