Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • रे रिश्ता…अक्षरा के माता-पिता ने लिया तलाक, सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
  • एंटरटेनमेंट

रे रिश्ता…अक्षरा के माता-पिता ने लिया तलाक, सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

himani Shrotiya June 22, 2025

YRKKH Lata Sabarwal Announces Separation: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की मां राजश्री माहेश्वरी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री लता सभरवाल ने अपने पति संजीव सेठ से 15 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। लता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी।

लता ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की
लता ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की

संजीव और लता की लव स्टोरी

लता सभरवाल और संजीव सेठ की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों ने राजश्री और विशंभरनाथ माहेश्वरी के किरदार निभाए। शो में पति-पत्नी की भूमिका निभाते हुए उनकी दोस्ती गहरी हुई। उदयपुर में शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ खाना शेयर करना शुरू किया, जिसने उनकी बॉन्डिंग को मजबूत किया। संजीव ने एक इंटरव्यू में कहा था, “जो परिवार एक साथ खाना खाता है, वह एक साथ रहता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeev Seth (@sethsanjeev)

YRKKH Lata Sabarwal Announces Separation: संजीव की दूसरी शादी 

संजीव की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, रिशिका और मानव हैं। 2004 में रेशम से तलाक के बाद, संजीव ने लता को 2009 में डेट करना शुरू किया। लता से प्रपोज करने से पहले संजीव ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों से इजाजत ली, जो उनकी खुशी में शामिल हुए। 2010 में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की और 2013 में उनके बेटे आरव का जन्म हुआ।

संजीव की दूसरी शादी 
संजीव की दूसरी शादी

लता सभरवाल की एक्टिंग जर्नी

लता सभरवाल ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में ‘गीता रहस्य’ से की। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘विवाह’, ‘इश्क विश्क’, और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में रोल किए । लेकिन, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (2009-2019) में राजश्री के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उन्होंने इसके स्पिन-ऑफ ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में भी काम किया। इसके अलावा, ‘शका लका बूम बूम’, ‘वो रहने वाली महलों की’, और ‘इश्क में मरजावां’ में भी उन्होंने रोल किए।

संजीव सेठ का करियर

संजीव सेठ ने भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में विशंभरनाथ माहेश्वरी के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की। दोनों ने 2013 में ‘नच बलिए 6’ में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा।

YRKKH Lata Sabarwal Announces Separation: तलाक का कारण

पिछले कुछ समय से लता और संजीव के बीच अनबन की अफवाहें थीं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। लता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। उन्होंने लिखा, “लंबी चुप्पी के बाद, मैं घोषणा करती हूं कि मैं संजीव सेठ से अलग हो चुकी हूं। मैं उन्हें मेरे प्यारे बेटे के लिए धन्यवाद देती हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने प्रशंसकों से निजता का सम्मान करने की अपील की।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Amreli NEWS: अमरेली में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह, शियालबेट द्वीप पर भारी मतदान
Next: गुजरात, राजस्थान MP में भारी बारिश से तबाही: 6 की मौत, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.