सलीम का वीडियो
हॉस्पिटल प्रशासन ने सलीम के बेटे उस्मान को एक वीडियो शेयर किया है। इस 5 सेकंड के वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन लगी हुई है और गले पर गहरे जख्म और टांके साफ दिख रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने ये अभी साफ तौर पर नहीं कहा है कि वो अब दोबारा बोल पाएंगे या नहीं।

Salim Vastik: लिवर हुआ डैमेज
डॉक्टर कहते हैं- जीभ बाहर निकालो…। सलीम जीभ बाहर निकालते हैं। परिवार को बताया गया कि ऑपरेशन के बाद अब सलीम की हालत बेहतर है। दवाएं असर दिखा रही हैं। बेटे उस्मान को डॉक्टरों ने बताया कि सलीम अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। चाकू लगने से लिवर डैमेज हुआ है । डॉक्टर ने यह भी कहा कि जख्म बहुत गहरे हैं और पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।
हिंदू समाज साथ
सलीम के परिजन के मुताबिक, सलीम के पूरे इलाज पर 50 लाख रुपए खर्च होने हैं। अभी तक जो जमा पूंजी थी और जो लोगों ने मदद भेजी थी, उससे ही खर्च चल रहा था। 5 मार्च को हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्होंने कहा- हिंदू समाज सलीम के साथ खड़ा है, अब तक हम लोग 4-5 लाख रुपए की मदद कर चुके हैं।
