Guna शहर के कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार तड़के 5 बजे के आसपास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- कानपुर, अजमेर के बाद सोलापुर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश
भीषण सड़क हादसा
घटना के अनुसार, अमन पिता हरिसिंह जाट नामक युवक अपनी कार से म्याना की ओर लौट रहे थे। तेज रफ्तार से चल रही उनकी कार अचानक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इस भयानक टकराव में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की तुरंत मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक के शव को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक के पिता एक ठेकेदार के रूप में पहचान जाते हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
