Rewa congress president Viral News Update : रीवा में नशीला पदार्थ बेचते युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है
दरअसल,रीवा में सिरमौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का नशीला पदार्थ बेचते हुए वीडियो सामने आया था भाजपा ने कांग्रेस पर नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं,लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की बात कही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।

Rewa congress president Viral News Update: नेताओं के साथ फोटो
अवनीश सिंह गहरवार की कई तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह के साथ वायरल हो रही हैं। भाजपा ने कहा, कि क्या नशे के इस नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? वीडियो साबित करता है कि कांग्रेस पदाधिकारी ही ड्रग नेटवर्क चला रहे हैं।
Read More-Mohan government is taking loan: मोहन सरकार 3 हजार करोड़ के कर्ज के लिए ऑक्सन करेगी


Rewa congress president Viral News Update: ऑपरेशन प्रहार
आईजी गौरव राजपूत का ऑपरेशन प्रहार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है यह अभियान केवल औपचारिकताओं तक सीमित रह गया है। पुलिस अक्सर 5-10 सीसी नशीली दवा या थोड़ी-सी महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर लेती है।
read more :MP नपा संशोधन अध्यादेश-2025 पास-अब सीधे मतदान से होगा नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव
पुलिस पर उठे सवाल
स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा, कि थाना प्रभारी को नशे के कारोबार की जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। चर्चा है कि थाने स्तर पर हर महीने तय रकम पहुंचने का खेल चलता है, जिससे बड़े सप्लायर बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।
Rewa congress president Viral News Update: BJP ने जांच की मांग की
भाजपा ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। भाजपा का आरोप है कि तस्वीरें सामने आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी चुप है, जिससे संदेह गहरा रहा है।
