Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Heart Attack: अंबिकापुर में सड़क पर दिल का दौरा,  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Heart Attack: अंबिकापुर में सड़क पर दिल का दौरा,  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Narendra Singh August 14, 2025

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चलती बाइक पर युवक को हार्ट अटैक आ गया। युवक बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद लौट गई।

युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा

करीब घंटेभर तक युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने शव को ऑटो में रखकर हॉस्पिटल पहुंचाया। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के बिशप हाउस में माली का काम करने वाला सिरिल तिर्की (35) अपनी बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। नमनाकला रिंगरोड पर उसने अचानक बाइक की रफ्तार धीमी की और बाएं मुड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल लेकर पहुंचे लोग
अस्पताल लेकर पहुंचे लोग

एंबुलेंस नहीं पहुंची, ऑटो में ले गए शव

घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से बाइक के कार से टकराने और युवक की मौके पर मौत होने की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक और कार का नंबर नोट किया और थोड़ी देर बाद लौट गई।इधर, युवक के गिरने के तुरंत बाद एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। जब युवक की मौत की पुष्टि हुई तो लोगों ने शव वाहन के लिए भी कॉल किया, मगर वह भी उपलब्ध नहीं हो सका।बाद में घटना की सूचना पर बिशप हाउस में काम करने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सिरिल तिर्की के शव को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि युवक ने टकराने से ठीक पहले अचानक बाइक की रफ्तार कम की। वह बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया और नीचे गिर पड़ा।मृतक सिरिल तिर्की बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर के बिशप हाउस में पिछले कई सालों से माली के रूप में काम कर रहा था। घटना की सूचना मृतक के पिता सुबेराम तिर्की को दे दी गई है।

इससे पहले बैडमिंटन खेलते हुई थी मौत

इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी और बैडमिंटन खेलते हुए हिमांशु श्रीवास्तव की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे।अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया था। इन केस की स्टडी करते हुए दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से भी चर्चा की।

Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कल होगा ध्वजारोहण राजधानी में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण,और जाने कौन कहा फहराए का तिरंगा
Next: Chhattisgarh CM: हजारों युवाओं के साथ CM साय ने लगाई दौड़, तिरंगे में दिखा छत्तीसगढ़ की एकता और गौरव”

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.