Benefits of Amla: आंवला यह स्वास्थ के लिए रामबाण का काम करता है, इसे इंडियन गूजबेरी भी कहते है, इसे सुपरफूड माना जाता है, इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आंवला या आंवले का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। आंखों और बाल के लिए तो यह रामबाण का काम करता है। इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों वाला फल माना जाता है। आज हम आपको आंवले के जूस के बारें में बताएंगे।
आंवला खाने के फायदे
बालों के लिए फायदेमंद
रोजाना आंवला जूस पीने से लंबे, घने और काले बाल हो जाते हैं, इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और डैंड्रफ को दूर रखते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
इसमें मौजूद विटामिन A और कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आंवला जूस पीने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
शरीर को करें डिटॉक्स
आंवला जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को साफ करता है और हेल्दी रखता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
इस जूस में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और बैक्टीरिया व वायरस से लड़ने की ताकत देता है।

वजन घटाने में मददगार
वजन कम करने में आंवला जूस एक बेहतरीन विकल्प है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है। लगातार 30 दिनों तक सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिल सकती है, बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है।
पाचन तंत्र को सही रखे
आंवला जूस पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, यह पेट के एसिड को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
