Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Yograj React on Virat Rohit Retirement: इस पूर्व क्रिकेटर के पिता ने विराट और रोहित के संन्यास पर जताई नाराजगी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Yograj React on Virat Rohit Retirement: इस पूर्व क्रिकेटर के पिता ने विराट और रोहित के संन्यास पर जताई नाराजगी!

Hema Gupta May 14, 2025

Yograj React on Virat Rohit Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, विराट की संन्यास की बात सुनने बस से ही BCCI और नवजोत सिद्धू ने तो उनसे अपील भी किया था कि अभी संन्यास न ले लेकिन विराट ने 12 मई को अपने सोशल मीडिया हैडल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर करके अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इस पर अब भरतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का रिएक्शन सामने आया उन्होंने कहा कि- 50 साल तक दोनों को क्रिकेट खेलना चाहिए था।

Read More: ‘Sitare Zameen Par’ Trailer Out: आमिर खान की फिल्म में दिखे 10 खास सितारे…

‘विराट और रोहित के संन्यास से भारतीय टीम को नुकसान..’ – योगराज सिंह

‘विराट और रोहित देश की क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी हैं। इसलिए उनके जाने पर भारतीय टीम को नुकसान होगा। जब 2011 में कई खिलाड़ियों को या तो हटा दिया गया और या फिर कई ने संन्यास ले लिया। कई खिलाड़ियों तो जबरन संन्यास के लिए मजबूर किया गया, तो टीम बिखर गई और अब तक उबर नहीं पाई है। लेकिन हर किसी का समय आता है।’

उन्होंने आगे कहा कि..

‘मुझे लगता है कि विराट और रोहित में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। मैंने युवी (युवराज सिंह) से कहा था कि जब वह संन्यास ले रहा था तो यह सही कदम नहीं था। जब कोई चल नहीं सकता तो उसे मैदान छोड़ देना चाहिए। यदि आप युवाओं से भरी टीम बनाते हैं, तो वह हमेशा बिखर जाएगी।’

‘रोहित और सहवाग के संन्यास से मैं दुखी हूं..’ – योगराज

योगराज ने आगे कहा- शायद विराट को लगता है कि उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। लेकिन मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को रोजाना प्रेरणा देने वाले व्यक्ति की जरूरत है। रोहित और वीरेंद्र सहवाग दो ऐसे लोग हैं जिन्होंने बहुत जल्दी संन्यास ले लिया। बड़े खिलाड़ियों को 50 साल की उम्र तक खेलना चाहिए, मैं उनके संन्यास से दुखी हूं, क्योंकि अब युवाओं को प्रेरित करने वाला कोई नहीं बचा है।

Yograj React on Virat Rohit Retirement: रोहित ने 7 मई को किया था संन्यास का ऐलान…

बीते दिन 7 मई 2025 को भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर जिन्हें लोग हिटमैन भी कहते है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर स्टोरी पोस्ट कर संयास की जानकारी दी उन्होंने लिखा कि- “हैलो, मैं बस सभी फैंस को ये बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। इतने सालों से फैंस से मिलने वाले प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया! मैं भारत के लिए अभी वनडे क्रिकेट खेलता रहूंगा।”

Yograj React on Virat Rohit Retirement: विराट ने अपने इंस्टा पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया था ऐलान..

किंग कोहली ने बीते दिन 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘जैसे ही मैं इस फार्मेट से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।

मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा।

मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।

#269, साइनिंग ऑफ।
🇮🇳❤️’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SATNA NEWS: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
Next: Ballia Kidnapping Case Update: बलिया के सुखपुरा में अजय तिवारी अपहरण कांड का खुलासा: फर्जी निकली कहानी, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.