प्रलाेभन दे कर करा रहे धर्म परिवर्तन
उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन काे लेकर याेगी सरकार ने कई कानून बनाये हैं लेकिन हाल ही में यूपी के हमीरपुर जिले में धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,एक गरीब हिंदू परिवारों का ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवाया गया है, मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले का है.मौदहा में रहने वाले अजीत वर्मा उर्फ आदिल खान के घर पर कव्वाली का प्रोग्राम चल रहा था.घर में एक मजार का निर्माण किया गया था.इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अजित वर्मा ने दूर दराज से कई लोगों को अपने घर में बुलाया था.सारे लोगो को उनकी सारी बीमारियां सही करने का दावा किया जा रहा था. मजार को पीर बाबा की मजार का नाम दिया गया था,इस घटना की सुचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने मौके पे पहुँच कर इस धर्म परिवर्तन के खेल को रुकवा दिया.
धर्म परिवर्तन करवाने की कर रहे साजिश
आपकाे बता दें की अजित एक गरीब दलित हिंदू परिवार से आता है,बताया जा रहा है की जिले में कुछ लोगों ने दलित परिवार के लोगों को बीमारियों से राहत देने और रुपये पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने की एक अनोखी साजिश रची.लोगों ने हिंदू परिवार के घर में एक मजार की स्थापना करवाई और जलसा मनाते हुए कई हिंदू परिवारों को आमंत्रित करते हुए कव्वाली का प्रोग्राम किया.
मामले की जांच कर रही पुलिस
अजीत कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक वो पिछले कई सालों से बीमार था कई जगह इलाज कराने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली. इसी दौरान उनकी बांदा निवासी नूरुद्दीन से मुलाकात हुई, जिसमें उसने सही करने का दावा करते हुए कहा कि अपने घर में पीर बाबा की मजार बनाए और वो सही होगा.पुलिस फोर्स जब मौके पर पहुंची ताे नूरुद्दीन ने मज़ार बना दी थी फातिहा फाड़ते हुए अजीत का परिजनों सहित धर्मांतरण करते हुए अजीत को आदिल खान बना दिया.पुलिस ने धर्मांतरण करा रहे मौलाना सहित 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.आपकाे बता दें की पुलिस ने इस धर्म परिवर्तन के मामले की जांच शुरू कर दी है.
ICC Test Ranking: ऋषभ पंत ने फिर किया धमाका, टॉप 10 में आए पंत
