CM Yogi 9 Years: योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 साल पूरे होने पर लखनऊ के लोक भवन में “नवनिर्माण के 9 वर्ष” नामक वार्षिक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधन दिया। दोनों नेताओं ने पिछले 9 सालों में प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश, कृषि, रोजगार और सांस्कृतिक समरसता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी से कराने का निमंत्रण दिया गया है।

योगी सरकार के 9 साल
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आम नागरिकों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नवनिर्माण के 9 सालों के लिए सभी का धन्यवाद और अभिनंदन है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के सेवा भाव और जनता के सहयोग को परिवर्तन का श्रेय दिया। 2017 से पहले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों में पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा नहीं थी और युवा हताश थे। अब हालात बदल गए है।
Zero Tolerance और Zero Corruption की नीति के तहत आज उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति आना चाहता है… pic.twitter.com/FhOHeWx8rh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2026
CM Yogi 9 Years: ‘ना दंगा, ना कर्फ्यू ‘
कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए CM योगी ने कहा कि 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। नवरात्रि और रमजान के दौरान कोई दंगा, तनाव या कर्फ्यू नहीं है। सभी त्योहार शांति से मनाए जा रहे हैं। PAC को पुनर्जीवित किया गया और 3 महिला बटालियन बनाई गईं है। एयर कनेक्टिविटी में प्रगति बताते हुए कहा कि UP में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट, 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को होगा।
