Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी बोले – बटोंगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा होगा, बांग्लादेश पर विपक्ष का मुंह बंद
  • उत्तर प्रदेश

योगी बोले – बटोंगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा होगा, बांग्लादेश पर विपक्ष का मुंह बंद

himani Shrotiya January 10, 2026

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के दौरे पर है। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे CM प्रयागराज पहुंचे और संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। 

CM ने संगम नोज पर गंगा स्नान किया
CM ने संगम नोज पर गंगा स्नान किया

CM ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नान के दौरान CM के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी ने भी संगम में स्नान किया। CM योगी ने सतुआ बाबा के साथ बोटिंग की। फिर लेटे हनुमानजी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन किया। योगी आज ICCC सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक की, और मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

यत्सेवया देवनृदेवतादि-
देवर्षयः प्रत्यहमामनन्ति।
स्वर्गं च सर्वोत्तमभूमिराज्यं
स तीर्थराजो जयति प्रयागः॥

सनातन आस्था के महोत्सव माघ मेला के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

तदोपरांत पुण्य प्रदायिनी माँ गंगा की… pic.twitter.com/XJYQLtrpOd

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2026

‘बटोंगे तो हाल बांग्लादेश जैसा होगा’

जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में योगी ने कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। जाति, मत और संप्रदाय के आधार पर किया गया विभाजन हमारे लिए भी उसी तरह विनाश का कारण बनेगा, जैसा आज बांग्लादेश में हो रहा है। CM ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- ‘मोदी जी पहले ऐसे PM हैं, जो राम मंदिर दर्शन करने गए। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। राम मंदिप निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा-पताका फहराई। 

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: विपक्ष पर निशाना 

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- ‘ये लोग सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की घटनाओं पर इनका मुंह बंद है, लगता है जैसे किसी ने मुंह पर फेविकोल लगा दिया हो।’

सेक्युलरिज्म का ठेका लेकर चलने वाले लोग हिंदू समाज और सनातन धर्म को कमजोर करने में पूरी ताकत लगाते हैं,

बांग्लादेश की घटना पर इनका मुंह बंद है, लगता है किसी ने फेविकोल चिपका दिया है… pic.twitter.com/Xz617eyy5S

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2026

भव्य मंदिर बनाने का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामानंदाचार्य के प्रकाट्यस्थल पर मंदिर निर्माण करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दारागंज में होने वाले मंदिर निर्माण के लिए राज्य सरकार भी सहयोग करेगी।

जिस स्थल पर श्रीमद् जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी भगवान का प्राकट्य हुआ था,

वहीं पर उनका स्मारक और मंदिर बने, सरकार उसमें सहयोग करेगी… pic.twitter.com/0KQ9djhLod

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2026

10 लाख श्रद्धालु रोजाना कर रहे स्नान

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: बता दे कि, माघ मेले में रोजाना करीब 10 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं। माघ मेला विदेशियों को भी खूब लुभा रहा है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर का रहने वाला शख्स
Next: Benefits Of Eating Chuna: चूने का ऐसा करें इस्तेमाल मिलेंगे अनेकों फायदे!

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.