Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Yogi Adityanath: गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद
  • उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath: गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

divya mistry November 1, 2025

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा और इसमें 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जहां पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीद सकेंगे। इस आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय ने किया है।

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

किसी राष्ट्र को प्रगतिशील बनाती है

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और उनसे संवाद करते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकें व्यक्ति की सबसे सच्ची साथी और मार्गदर्शक होती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की श्रवण और गुरु-शिष्य परंपरा ने ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने की संस्कृति को जीवित रखा है। योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार “When citizens read, the country leads” का उल्लेख करते हुए कहा कि पढ़ने की आदत ही किसी राष्ट्र को प्रगतिशील बनाती है।

Yogi Adityanath: प्रेरणा के नए आयाम स्थापित करेगा

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि गीता प्रेस ने पिछले 100 वर्षों से सनातन धर्म की विचारधारा को देश और विश्व में फैलाया है। उन्होंने साहित्यकारों फिराक गोरखपुरी, मुंशी प्रेमचंद, प्रो. विश्वनाथ त्रिपाठी और दिवंगत श्रीराम दरस मिश्र को श्रद्धांजलि दी। योगी ने कहा कि आगामी नौ दिनों में पुस्तक विमोचन, विचार-विमर्श, परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो ज्ञान और प्रेरणा के नए आयाम स्थापित करेगा।

अच्छी पुस्तकों में निवेश करें

उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार राज्य में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के लिए पुस्तकालयों का व्यापक नेटवर्क तैयार कर रही है। प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों के साथ पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 1.56 लाख प्राथमिक विद्यालयों में से 1.36 लाख विद्यालयों का कायाकल्प किया जा चुका है, जहां पुस्तकालयों और डिजिटल लाइब्रेरियों की सुविधा उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे स्मार्टफोन पर व्यर्थ समय न गवाएं और अच्छी पुस्तकों में निवेश करें।

छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया

उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन की लत से युवाओं में अवसाद और मानसिक विचलन बढ़ रहा है, जबकि पुस्तकें मन को शांति और दिशा देती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक “एग्जाम वारियर्स” को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Yogi Adityanath: जुड़ी पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुस्तकें केवल परीक्षा की तैयारी में ही नहीं, बल्कि जीवन के कठिन क्षणों में भी मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने धार्मिक, तकनीकी, पर्यावरणीय और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी।

प्रतीक और प्रदेश के लिए शुभ संकेत

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ होना भगवान विष्णु की कृपा का प्रतीक और प्रदेश के लिए शुभ संकेत है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अमित शाह बोले-यह बिहार का भविष्य तय करने का चुनाव
Next: Bihar Elections: बिहार के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव… कांग्रेस पर जमकर साधेंगे निशाना

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.