Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Yogi Adityanath: सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा,जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा,जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

divya mistry October 30, 2025

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय भारत की वीरता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल बनेगा।

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने अब तक की प्रगति पर संतोष जताया और शेष कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्ट किया कि भवन निर्माण जनवरी तक हर हाल में पूरा होना चाहिए।

जनवरी तक हर हाल में पूरा होना चाहिए

सीएम ने यह भी कहा कि संग्रहालय केवल स्थिर प्रदर्शन स्थल नहीं होगा, बल्कि आगंतुक इसे जीवंत अनुभव के रूप में महसूस करें। प्रत्येक गैलरी को थीमैटिक और इंटरएक्टिव बनाने के निर्देश दिए गए ताकि लोग दर्शक न रहकर सहभागी बन सकें।

लोग दर्शक न रहकर सहभागी बन सकें

“शिवाजी एवं द ग्रेट एस्केप गैलरी” में आगरा किले से छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक मुक्ति को 7D तकनीक, डिजिटल साउंड, लाइट और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आगंतुक उस वीरता और रणनीति को सजीव रूप में अनुभव कर सकें।

Yogi Adityanath: सीएम ने ‘अग्रदूतों की गैलरी’ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर सेनानियों की वस्तुएं, स्मृतियां और दस्तावेज प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब, तात्या टोपे और अन्य वीरों की स्मृतियां आधुनिक तकनीक के साथ दिखाई जाएगी।

इंटरएक्टिव रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने त्योहारों की गैलरी के लिए काशी की महाशिवरात्रि, देव दीपावली, ब्रज का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और प्रयागराज का महाकुंभ जैसे प्रमुख पर्वों को इंटरएक्टिव रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

आगंतुक इन अनुभवों में प्रकाश, ध्वनि, संगीत और रंगों के माध्यम से उत्सव का अनुभव कर सकेंगे। नदियों की गैलरी में गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा जैसी नदियों से जुड़ी संस्कृति, आस्था और लोकजीवन का सजीव चित्रण होगा।

लोकजीवन का सजीव चित्रण होगा

सीएम ने संग्रहालय परिसर में सभी कलाकृतियाँ, मूर्तियां और स्थापत्य तत्व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतिनिधित्व करने चाहिए, साथ ही आगरा गैलरी में शहर की स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी जाए।

ओरिएंटेशन गैलरी को संग्रहालय की प्रस्तावना के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे आगंतुक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उस समय के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को समझ सकें।

डिजिटल आर्काइव्स का उपयोग किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय केवल अतीत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा केंद्र बने। इसमें इंटरएक्टिव तकनीक, वर्चुअल रियलिटी, साउंड-लाइट शो और डिजिटल आर्काइव्स का उपयोग किया जाएगा।

सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि यह संग्रहालय आगरा की पहचान और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बने।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में हादसा,तीसरी मंजिल से गिरा छात्र
Next: Winter Detox Drinks: सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से करें, स्किन रहेगी ग्लोइंग और नेचुरल…

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.