सोशल मीडिया पर वायरल हुई यासीन मछली की ड्रग्स चैट
Yaseen Machhli viral chat drugs offer: बड़ी खबर भोपाल से है जहां ड्रग्स मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब ड्रग तस्कर यासीन मछली की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है… जिसमें वह एक युवती को ड्रग्स ऑफर करता नजर आ रहा है। आरोप है कि यासीन ने अपने ही दोस्त की पत्नी को ड्रग्स देने की पेशकश की और जब युवती ने जवाब नहीं दिया तो उसने कॉल भी किया। युवती ने जब एक प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया तो यासीन ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उसे मैसेज किया।

महिला थाने में पहले भी शिकायतें…
सूत्रों के अनुसार यासीन मछली पर पहले भी महिला थाने में मामला दर्ज हो चुका है। वह कई युवतियों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर चुका है, लेकिन कई लड़कियां डर और बदनामी के डर से सामने नहीं आ पाईं। लल्लूराम डॉट कॉम वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने प्रशासन और समाज में चिंता की लहर दौड़ा दी है।
MP Nagar थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज
यासीन मछली पर अब एमपी नगर थाने में दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर फाइव स्टार होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती भोपाल से बाहर की रहने वाली है और यासीन से परेशान होकर गोवा में जाकर नौकरी करने लगी थी। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वह वापस भोपाल आकर थाने पहुंची।
अब तक यासीन मछली पर 6 गंभीर मामले दर्ज
Yaseen Machhli viral chat drugs offer: यासीन मछली के खिलाफ अब तक 6 आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें एमडी ड्रग्स तस्करी, अपहरण, मारपीट, नग्न कर वीडियो वायरल करने की धमकी, ड्रग्स की लत लगाकर शोषण और अब दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी मामलों की जांच कर रही है और अन्य पीड़िताओं को भी सामने आने की अपील की जा रही है।
