Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

WTC Final Day 3 Highlights: साउथ अफ्रीका 69 रन दूर, 27 साल बाद ICC खिताब जीतने का मौका…

Hema Gupta June 14, 2025

WTC Final Day 3 Highlights: 27 साल बाद पहला ICC खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में शानदार स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए सिर्फ 69 रन की जरूरत है।

Read More: Gautam Gambhir Returns to India: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौटे!

मार्करम का शतक, बावुमा की फिफ्टी…

साउथ अफ्रीका के उपकप्तान ऐडन मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। कप्तान टेम्बा बावुमा भी शानदार फॉर्म में हैं और फिफ्टी लगाकर नाबाद लौटे हैं। चौथे दिन दोनों खिलाड़ी अपनी पारियों को आगे बढ़ाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 282 रन का टारगेट…

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा। तीसरे दिन मिचेल स्टार्क ने शानदार अर्धशतक जड़ा और अंतिम विकेट के लिए जोश हेजलवुड के साथ 59 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 218 तक पहुंचाया।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त…

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी सुबह 138 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की अहम बढ़त मिली।

तीसरे दिन के खेल हाल…

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन 144/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी 218 रन पर खत्म की। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की और केवल 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मजबूत पकड़…

मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बावजूद बल्लेबाजी में संतुलन दिखाया और 212 रन बनाए। फिर साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को झकझोरते हुए 43/4 पर रोक दिया। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए जबकि पैट कमिंस और हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।

3rd day of the play concluded with a historic 💯 by Markram, a record-breaking partnership between Markram & Bavuma, and smiles and applause all around.

History will be written at Lord’s on 14.06.2025 when Porteas will left WTC 🏆🇿🇦 #WtcFinal2025 #WTC2O25Final https://t.co/nhjiIFCp1R pic.twitter.com/ONGSxljSsz

— Dr. Kamal Suryom (@K_Suryom) June 13, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में मौसम का बदलता मिजाज : कहीं बादल फटे, कहीं पारा उफान पर
Next: MINY vs TSK MLC 2025: मिचेल ने बचाए 9 रन, टैक्सस ने जीत के साथ की धमाकेदार लीग की शुरुआत…

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.