भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हो चुका है। एडिलेड के बाद गाबा में भी भारतीय टीम पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। अगर गाबा में भारत हारता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।
गाबा में हारने के बाद भारत का हाल
अभी WTC की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका 63.33% अंकों के साथ पहले स्थान पर। ऑस्ट्रेलिया: 60.71% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर। भारत 57.29% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर
गाबा में हारने के बाद भी भारत तीसरे स्थान पर बना रहेगा, लेकिन उसके अंक कम हो जाएंगे। अगर भारत इसके बाद सीरीज के बचे हुए दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके अंक बढ़कर 58.8% हो जाएंगे। इस स्थिति में भारत दूसरे स्थान पर आ जाएगा।ऑस्ट्रेलिया के अंक घटकर 57% रह जाएंगे, और वह तीसरे स्थान पर चला जाएगा।
भारत के लिए WTC फाइनल 2025 के समीकरण
- गाबा जीतना ज़रूरी
भारत अगर बिना किसी टीम पर निर्भर हुए WTC फाइनल में जगह बनाना चाहता है, तो उसे गाबा टेस्ट जीतने के साथ-साथ बाकी बचे दोनों मैच भी जीतने होंगे। - अगर भारत सीरीज हारता है
- यदि भारत 1-3 या 1-4 से सीरीज हारता है, तो वह WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
- इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगा।
- अगर सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहती है
- भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका का समर्थन करना होगा।
- श्रीलंका को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा।
- अगर ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीतता है
- दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट हारने होंगे।
- इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कम से कम एक मैच ड्रॉ होना अनिवार्य है।
गाबा टेस्ट भारत के लिए WTC फाइनल में पहुंचने की राह में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। भारतीय टीम के पास अभी भी समीकरण अपने पक्ष में करने के लिए मौके हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी रणनीति में बड़ा सुधार करना होगा।
