WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन की तारीखें तय हो गई हैं। लीग की शुरुआत 7 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल 3 फरवरी को होने की संभावना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती मुकाबले मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसने हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी।
WPL 2026: कोटांबी स्टेडियम में फाइनल….
लीग के शेष मैचों के लिए बड़ौदा को चुना गया है। यहां कोटांबी स्टेडियम में फाइनल समेत कई महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। बड़ौदा में मुकाबले 16 जनवरी से शुरू होने की संभावना है, क्योंकि इसी मैदान पर 11 जनवरी को भारत–न्यूजीलैंड का वनडे मैच होना निर्धारित है।

पहली बार जनवरी में खेला जाएगा WPL..
अब तक WPL के सभी तीन सीजन मार्च में हुए हैं, लेकिन इस बार लीग जनवरी विंडो में कराई जाएगी।
इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं—
1. पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी में भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।
2. जनवरी को ऐसी विंडो माना जा रहा है जो किसी अन्य टी-20 लीग या ICC टूर प्रोग्राम से नहीं टकराती।
27 नवंबर को दिल्ली में होगा मेगा ऑक्शन…
इस सीजन का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। इसी ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी को मैच वेन्यू की औपचारिक जानकारी भी दी जाएगी।
पिछले सीजन की मेजबानी 4 शहरों ने की थी..
WPL 2025 की मेजबानी लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा ने की थी। इस बार भी मेजबानी के लिए इन्हीं चार शहरों ने आवेदन किया था, जिनमें से मुंबई और बड़ौदा को चुना गया है।
मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम…
WPL में अब तक सबसे अधिक दो खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं—
1. 2023 (पहला सीजन)
2. 2025 (तीसरा सीजन)
2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

6 नवंबर को जारी हुई रिटेंशन लिस्ट….
अगले सीजन के लिए जारी रिटेंशन लिस्ट में—
1. हरमनप्रीत कौर को मुंबई
2. स्मृति मंधाना को बेंगलुरु
3. जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली
ने रिटेन किया है।
