Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • World Poha Day 2025: क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा, जानें दिलचस्प कहानी
  • Lifestyle

World Poha Day 2025: क्यों इंदौरियों का फेवरेट बना पोहा, जानें दिलचस्प कहानी

divya mistry June 7, 2025

World Poha Day 2025: हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है। पोहा आज भारत के सबसे पसंदीदा नाश्तों में से एक बन चुका है। यह हेल्दी, हल्का और हर वर्ग के लिए सुलभ ब्रेकफास्ट है। हालांकि भारत में कई फूड आइटम्स बाहर से आए हैं, लेकिन पोहा की शुरुआत यहीं भारत में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हुई मानी जाती है। यही वजह है कि इंदौर में पोहा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है।

World Poha Day 2025
World Poha Day 2025

World Poha Day 2025: कैसे बना पोहा इंदौर की शान

इंदौर, जिसे ‘मिनी मुंबई’ कहा जाता है, वहां की हर गली में पोहा बिकता है – चाहे छोटी दुकान हो या बड़ा रेस्टोरेंट। इंदौरवासियों की सुबह पोहे से ही होती है। माना जाता है कि महाराष्ट्र के पुरुषोत्तम जोशी अपनी बुआ के घर इंदौर आए थे, जहां उन्हें पहली बार पोहा परोसा गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने इंदौर के तिलक पथ पर ‘उपहार गृह’ नाम से दुकान खोली और पोहा बेचना शुरू किया। यहीं से इंदौर में पोहे की लोकप्रियता की कहानी शुरू हुई।

World Poha Day 2025: राज्यों के अनुसार पोहे के नाम

पोहा जितना स्वादिष्ट है, उतना ही विविध नामों से भी पहचाना जाता है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में इसे ‘पोहे’ कहा जाता है, वहीं बंगाल और असम में इसे ‘चिड़ा’, तेलुगु में ‘अटुकुलू’ और गुजरात में ‘पौआ’ के नाम से जाना जाता है। यह हर राज्य के स्वाद और संस्कृति के अनुसार ढल जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पोहा दिवस?

विश्व पोहा दिवस मनाने की पहल इंदौर के कलाकार राजीव नेमा ने की थी, ताकि इस स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन को वैश्विक पहचान मिल सके। आज पोहा सिर्फ इंदौर या मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में हर उम्र के लोगों का पसंदीदा नाश्ता बन चुका है।

World Poha Day 2025: स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

सादा होने के बावजूद पोहा पोषण से भरपूर होता है। यह आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पेट को हल्का और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के दिल में जगह बना चुका है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Caste Census Madhya Pradesh: जातीय जनगणना पर मचा सियासी घमासान, MP में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
Next: Vastu warning for shoe placement: घर के मुख्य द्वार पर जूते रखने की गलती न करें, वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.