एशिया power index की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब दुनिया की तीसरे सबसे ताकतवर देश की पायदान पर आ
गया है I जापान को पछाड़कर अमेरिका, चीन के बाद अब भारत क स्थान है, भले ही भारत अभी तीसरे स्थान पर है
पर भारत की स्थिति में संयम और वादा दोनों झलकते हैँ I यह रिपोर्ट दुनिया में देशों की ताकत को संसाधनों और
प्रभाव दोनों क आकलन करता है I
चीन के सामने चुनौती
लम्बे समय से अमेरिका और चीन के बीच सुपर पावर बनने की होड़ लगी हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार चीन को
बड़ी आर्थिक चुनोतियाँ का सामना करना पढ़ रहा है I जहाँ तक एशिया में अपनी ताकत दिखाने का सवाल है चीन की
फ़ौज ने उसे अपना प्रभाव रखने में काफी मदद की है I हालांकि आर्थिक और डिफेन्स नेटवर्क में चीन को काफी
परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है I
अमेरिका का दबदबा
दूसरी तरफ अमेरिका ने अपना दबदबा कायम रखा है चाहे आर्थिक स्थिति हो या डिफेन्स नेटवर्क दोनों पर उसने
मजबूत पकड़ बना रखी है I जहाँ तक भारत की स्थिति है कोविड के बाद से भारत ने आर्थिक स्थिति में धीमा मगर
बेहतर सुधार दिखाया है I आर्थिक क्षमताओं में भी भारत ने बढ़ोतरी दिखाई है लेकिन डिफेन्स नेटवर्क में सुधार करने
की ज़रूरत है I
इस रिपोर्ट के अनुसार philipines और indonesia ने आर्थिक रूप से अपने आपको काफी सुदृढ़ किया है और
पकिस्तान को पछाड़ कर उससे आगे निकल गये हैँ I जापान की आर्थिक क्षमता में गिरावट आई है इसका एक कारण
जापान में बढ़ती उम्र की आबादी है जो देश की क्षमता को कम कर सकती है I रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने रूस
को पछाड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल कर लिया है ukraine पर हमले के बाद से रूस के प्रभाव में कमी आई है I
चीन क स्थिर प्रभाव भारत और जापान जैसे देशों को खुद से आगे निकलने क अवसर प्रदान करता है भारत की ग्रोथ
भले ही धीमी है पर निरंतर बढ़ती हुई है भारत के विकास की सम्भावनाएँ दूर गामी हैँ और भारत के दक्षिण पूर्व एशिया
के देशों से मजबूत सम्बन्ध भारत को power fight में आगे बढ़ने का मजबूत दावेदार बनता है I
