Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!
  • देश-विदेश
  • सनातन

World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा बिहार!

Hema Gupta January 4, 2026

World Largest Shivlinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, यह शिवलिंग 3 जनवरी शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के गोपालगंज पहुंचे। इस शिवलिंग को ट्रक से यहां तक लाया गया। इस शिवलिंग को बिहार पहुंचने में 45 दिन लग गए।

बता दें कि, शिवलिंग को 21 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण के लिए रवाना किया गया था, जो कि तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से होते हुए यहां तक पहुंचा।

कहां होगी शिवलिंग की स्थापना

इस शिवलिंग को स्थापित करने के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराया गया है। वहीं इस शिवलिंग को पूरे विधि – विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। बता दें कि, यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग 33 फीट है, उसका वजन 210 टन वजनी है।

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा. लोगों ने यूपी-बिहार के बॉडर पर भव्य स्वागत किया. तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण ले जाया जा रहा शिवलिंग. pic.twitter.com/mK9vs1zV5i

— Bikash Kumar singh (@Bikashkrsing) January 3, 2026

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने लगी भक्तों की भीड़

यह विशालकाय शिवलिंग जहां – जहां से गुजरा इसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई, भक्तों ने भगवान की पूजा – अर्चना की उनका स्वागत किया। वहीं जब यह शिवलिंग बिहार पहुंचा तो भक्तो की भीड़ शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच गई।

भक्तों भगवान शिव का पूजन – आरती कर उनका स्वागत किया।

पूर्वी चंपारण में 5 जनवरी को होंगे रवाना

4 जनवरी को यह कफिला गोपालगंज में रुकेगा इसके बाद सोमवार की सुबह 5 जनवरी को शिवलिंग का काफिला पूर्वी चंपारण के लिए रवाना होगा। इसे कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बने विराट रामायण मंदिर में ले जाया जाएगा।

शिवलिंग का भव्य स्वरुप

इस शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम हुआ है, इस शिवलिंग को एक ही ग्रेनाइट के पत्थर से बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 33 फीट और वजन 210 टन है। इसे बनाने में लगभग 3 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

इस शिवलिंग का निर्माण महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में पिछले 10 साल से किया जा रहा है। इस शिवलिंग को शिल्पकार लोकनाथ और उनकी टीम ने बनाया है।

कब होगी मंदिर में स्थापना?

17 जनवरी को शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी जारी है, उस दिन शिवलिंग की पीठ पूजा की जाएगी। हलांकि इस शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा बाद में की जाएगी। मंदिर के अध्यक्ष के अनुसार, जनवरी – फरवरी 2026 में शिवलिंग को पूरे विधि- विधान से स्थापित करने की संभावना है।

बता दे कि, मंदिर का आकार 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इस मंदिर में कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे। मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी…वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार, पत्नी समेत अमेरिया लाया गया
Next: IND vs NZ ODI Series Squad: समी को टीम में नहीं मिली जगह, वहीं सिराज और श्रेयस की वापसी!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.