Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Badminton Championship 2025: सात्विक-चिराग को सेमीफाइनल में चीन की जोड़ी से मिली हार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

World Badminton Championship 2025: सात्विक-चिराग को सेमीफाइनल में चीन की जोड़ी से मिली हार!

Hema Gupta August 31, 2025

World Badminton Championship 2025: भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सफर BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में थम गया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में चीन की जोड़ी चेन बो यांग और लियू यी ने भारतीय जोड़ी को 19-21, 21-18, 12-21 से हराया। यह मैच एक घंटे सात मिनट तक चला।

Read More: BAN vs NED 1st T20 2025: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका, 14वें ओवर में मैच जीता…

इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। यही कहानी 2022 में भी दोहराई गई थी, जब सात्विक-चिराग को इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक ही मिल पाया था।

पहला गेम: अच्छी शुरुआत के बाद हार…

सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए शानदार रही। टॉस जीतने के बाद सात्विक-चिराग ने पहले रिसीव करने का फैसला किया। सात्विक की धारदार सर्विस रिटर्न और चिराग के तेज स्मैश की बदौलत भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में 4-0 की बढ़त बनाई और स्कोर 9-3 तक पहुंचाया।

मध्यांतर तक सात्विक-चिराग 11-5 से आगे थे, लेकिन यहीं से चीनी जोड़ी ने वापसी की। लगातार अंक हासिल करते हुए चेन और लियू ने स्कोर 12-12 पर बराबर कर दिया। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया और आखिरकार चीनी जोड़ी ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया।

दूसरा गेम: दमदार वापसी…

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती लय में खेलते हुए उन्होंने 6-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, चीनी खिलाड़ियों ने एक बार फिर मैच में वापसी की और स्कोर 8-8 पर बराबर कर दिया।

इसके बाद सात्विक और चिराग ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 15-11 की बढ़त हासिल की। हालांकि चेन-लियू ने 17-17 पर मैच बराबरी पर ला दिया, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने शानदार संयम दिखाते हुए दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया।

तीसरा गेम: चीन का दबदबा….

निर्णायक तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। चीनी खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए लगातार 9 अंक हासिल किए और स्कोर 0-6 से भारतीय जोड़ी के खिलाफ कर दिया।

इसके बाद सात्विक और चिराग ने कुछ अंक जरूर जुटाए, लेकिन तब तक चीन की जोड़ी मजबूत स्थिति बना चुकी थी। चेन बो यांग और लियू यी ने तीसरा गेम 21-12 से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली, वहीं भारत का सफर ब्रॉन्ज मेडल पर ही थम गया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!
Next: सितंबर में वायुसेना को मिलेंगे तेजस मार्क-1ए: 97 नए जेट खरीदने का 67,000 करोड़ का डील

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.