Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल टूर्नामेंट से बाहर!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल टूर्नामेंट से बाहर!

Hema Gupta October 28, 2025

Womens World Cup 2025: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर और इनफॉर्म बैटर प्रतिका रावल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Read More: Double Blow in Sports: पीवी सिंधु सीजन से बाहर, श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती!

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच के दौरान वह फील्डिंग करते हुए घायल हुईं और अब वे वर्ल्ड कप से बाहर होंगी। भारतीय टीम पहले से ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की चोट को लेकर चिंतित थी और अब रावल का बाहर होना टीम की खिताबी उम्मीदों पर भारी पड़ सकता है।

आखिर प्रतिका कैसे हुई चोटिल…

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में प्रतिका रावल को चोट लगी। बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में वह बाउंड्री के पास कैच की कोशिश में फिसल गईं। बारिश के कारण मैदान गीला था जिसके चलते उनका संतुलन बिगड़ा और उनका दाहिना टखना मुड़ गया। गिरने के बाद वह दर्द से कराह उठीं और टीम फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। साथी खिलाड़ियों की मदद से वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं और मैच में दोबारा वापसी नहीं कर सकीं।

‘टखने और घुटने में आई चोट…’- BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार सुबह आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रतिका रावल के घुटने और टखने में चोट आई है। मेडिकल टीम उनकी जांच में जुटी थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह आगामी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया है।

🚨 UPDATE#TeamIndia all-rounder Pratika Rawal sustained an injury to her knee and ankle while fielding in the 1st innings against Bangladesh. The BCCI Medical Team is closely monitoring her progress.#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvBAN pic.twitter.com/JDocwJEF9A

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 26, 2025

सूत्रों के मुताबिक, रावल को चोट से उबरने के लिए कम से कम 3–4 हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है।

शेफाली को मिल सकता है मौका?

प्रतिका रावल के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट ने 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज शेफाली को विकल्प के रूप में शामिल किया है। शेफाली इस सेमीफाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना की साथी ओपनर बनकर बल्लेबाजी कर सकती हैं। भारत को 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है, जहां टॉप क्रम की भूमिका बेहद अहम होगी।

शानदार फॉर्म में थीं प्रतिका रावल…

25 वर्षीय प्रतिका रावल ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक खेले छह मैचों में 308 रन बनाए और वे भारत की ओर से दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में 122 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।

इसके अलावा रावल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच में अर्धशतक भी लगाया था। दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली रावल बेहद कम समय में टीम की भरोसेमंद बल्लेबाज बन गई थीं।

चोटों से जूझ रही भारतीय टीम…

भारतीय टीम इन दिनों चोटों की समस्या से जूझ रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उंगली की चोट से परेशान हैं और उनकी फिटनेस पर भी संशय बना हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनकी जगह युवा विकेटकीपर उमा छेत्री को डेब्यू कराया गया था। अब प्रतिका रावल के बाहर होने से टीम को सेमीफाइनल से पहले बड़ी चिंता ने घेर लिया है।

भारत का आत्मविश्वास बरकरार…

हालांकि इन चुनौतियों के बावजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ वर्षाबाधित आखिरी लीग मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 119 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे, लेकिन आगे बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच ने यह दिखा दिया कि भारत की बैटिंग लाइनअप लय में है।

Innings Break!

3⃣ wickets for Radha Yadav 👏
2⃣ wickets for Sree Charani 👌
1⃣ each for Renuka Singh Thakur, Deepti Sharma, and Amanjot Kaur 👍

A great effort from our bowlers 🔝

Scorecard ▶ https://t.co/lkuocSlGGJ#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvBAN pic.twitter.com/1J4xFO8saI

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 26, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : मोहन सरकार फिर 5200 करोड़ का लेगी कर्ज
Next: CG NEWS : रायगढ़ में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य,आस्था और भक्ति का संगम

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.