Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Champion Indian Womens Team: भारतीय महिला टीम पहुंची दिल्ली, आज शाम को PM मोदी से करेंगी मुलाकात…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

World Champion Indian Womens Team: भारतीय महिला टीम पहुंची दिल्ली, आज शाम को PM मोदी से करेंगी मुलाकात…

Hema Gupta November 5, 2025

World Champion Indian Womens Team: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के तीन दिन बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम 5 नवंबर बुधवार की शाम पीएम मोदी के साथ डिनर करेगी।

Read More: Women’s ODI WC 2025 Result: सालों का इंतजार खत्म, भारतीय महिलाओं ने वर्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास!

बता दे भातीय महिला खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस…

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम जब दिल्ली रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, तो खिलाड़ियों और हेड कोच अमोल मजूमदार को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को विदा करने पहुंचे थे।

जीत के बाद दिल्ली में शानदार स्वागत, जबरदस्त डांस भारतीय महिला क्रिकेट विश्व विजेता @BCCI @BCCIWomen @ICC @cricketworldcup @PMOIndia pic.twitter.com/1jSDTSSo7D

— Nikhil Kumar Journalist (@Nkhilkumar5) November 4, 2025

हालांकि, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के स्पेशल एविएशन टर्मिनल (GA) पर सुरक्षा कारणों से आम लोगों की एंट्री की अनुमति नहीं दी गई थी। वहां सिर्फ मीडिया कर्मियों को मौजूद रहने की इजाजत थी।

🏏ହରମନପ୍ରିତ କୌରଙ୍କ ଅଧିନାୟକତ୍ବରେ ବିଶ୍ବବିଜୟୀ ହୋଇଥିବା ଭାରତୀୟ ମହିଳା ଏକଦିବସୀୟ କ୍ରିକେଟ ଟିମକୁ ଗତ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଦିଲ୍ଲୀରେ ପହଚିଂବା ପରେ ବିମାନ ବନ୍ଦରଠାରେ ଭବ୍ୟ ସ୍ବାଗତ ସମ୍ବନ୍ଧନା ଜ୍ଞାପନ କରାଯାଇଥିଲା । ଫାଇନାଲ ମ୍ୟାଚରେ ଭାରତ ଦକ୍ଷିଣ ଆଫ୍ରିକାକୁ ୫୨ ରନରେ ହରାଇ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ ବିଶ୍ବ ଚମ୍ପିଆନ ହୋଇଥିଲା। #WomenCricket pic.twitter.com/vG3lnQvg0u

— DD News Odia (@DDNewsOdia) November 5, 2025

पीएम मोदी को क्या दें गिफ्ट? टीम में चर्चा…

टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी मिलकर तय करेंगी कि प्रधानमंत्री मोदी को बतौर टीम क्या गिफ्ट दिया जाए — टीम की साइन की हुई जर्सी या बैट इनमें से एक विकल्प हो सकता है।

पीएम मोदी ने दी थी खिलाड़ियों को बधाई…

वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेफॉर्म में महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा था कि –

“ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।”

A spectacular win by the Indian team in the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Finals. Their performance in the final was marked by great skill and confidence. The team showed exceptional teamwork and tenacity throughout the tournament. Congratulations to our players. This…

— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2025

चार्टर फ्लाइट से दिल्ली पहुंची भारतीय महिला टीम….

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मुंबई से दिल्ली लाने के लिए Star Air एयरलाइन की एक विशेष चार्टर फ्लाइट (S5-8328) चलाई गई। यह बेंगलुरु स्थित रीजनल एयरलाइन हाल ही में संपन्न महिला वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लेने वाली कई टीमों के लिए भी चार्टर सेवाएं संचालित कर चुकी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से किया था।

Champions take flight!

As the victorious Indian Women’s Cricket Team departs from #MumbaiAirport, we salute their incredible achievement and spirit that made the nation proud.

Celebrating their remarkable journey and the joy they have brought to a billion hearts.

Here’s to… pic.twitter.com/QTznc6hSzo

— Mumbai Airport (@CSMIA_Official) November 4, 2025

दिल्ली पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी सीधे होटल रवाना हो गईं। कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम टीम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी, जिसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगी।

टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा दिल्ली में रुकने के बजाय नागालैंड रवाना होंगी, जहां वे इंटर-जोनल महिला T20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की कप्तानी करेंगी।

BCCI ने टीम को दिया 51 करोड़ का इनाम

BCCI ने भारतीय महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। बोर्ड अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा –

“यह ऐतिहासिक जीत टीम की हिम्मत, प्रतिभा और एकजुटता का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

#BREAKINGNEWS: The @BCCI will reward the Indian women’s cricket team with Rs 51 crore as a token of appreciation for winning the World Cup. The reward will be shared between players, support staff, national selection committee: @BCCI secretary Devajit Saikia to @PTI_News

— Kushan Sarkar (@kushansarkar) November 3, 2025

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

विवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने रसाउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता।

भारत की पारी

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए।

शेफाली वर्मा – 87 रन

दीप्ति शर्मा – 58 रन

स्मृति मंधाना – 45 रन

ऋचा घोष – 34 रन

साउथ अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके।

HISTORY MADE! The Indian Women’s Team are WORLD CHAMPIONS!
From grit to glory… every run, every wicket, every smile made India proud.
So inspiring… an epochal moment in women’s cricket history… symbolizing years of perseverance and progress finally rewarded.… pic.twitter.com/dEgPajPO6v

— Shantanu Maheshwari (@shantanum07) November 2, 2025

साउथ अफ्रीका की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

शेफाली वर्मा: प्लेयर ऑफ द फाइनल

दीप्ति शर्मा: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : भोपाल में SIR सर्वे करने BLO नही पहुंचे ,कलेक्टर ने BLO को किया बर्खास्त
Next: CG NEWS :रायपुर में सूर्य किरण एरोबेटिक शो,10 हजार फीट से जंप करेंगे जांबाज

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.