Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs NZ Womens WC: सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, स्मृति और प्रतिका रावल ने बनाए कई रिकॉर्ड…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs NZ Womens WC: सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, स्मृति और प्रतिका रावल ने बनाए कई रिकॉर्ड…

Hema Gupta October 24, 2025

IND vs NZ Womens WC: नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन (DLS मेथड ) से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ टीम इंडिया नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली आखिरी टीम बन गई। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

Read More: कॉल करो ना..रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, विराट जीरो पर आउट, रिएक्शन हुआ वायरल

भारत का रिकॉर्ड स्कोर, मंधाना और प्रतिका की शतकीय पारी…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए, जो वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।


स्मृति मंधाना ने 109 और प्रतिका रावल ने 122 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज ने 76 रन जोड़े।
बारिश के कारण एक ओवर कम किया गया था।

 

DLS के बाद न्यूजीलैंड का लक्ष्य 325 रन…

बारिश के बाद न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला। टीम 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी। अमीलिया केर ने 45, ब्रूक हॉलिडे ने 81 और इजाबेल गेज ने 65 रन बनाए, परंतु टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन…

भारत की ओर से क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, प्रतिका रावल और श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड के लिए अमीलिया केर, रोजमेरी मेयर और सूजी बेट्स ने एक-एक विकेट लिया।

वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा टोटल..

इस मुकाबले में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सर्वाधिक स्कोर 340 रन बनाया। इससे पहले भारत ने इसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए थे, हालांकि वह मैच हार गया था।

मंधाना के नाम कई रिकॉर्ड…

स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 14वां वनडे शतक लगाया और इस फॉर्मेट में वह मेग लैनिंग (15 शतक) के बाद दूसरी सबसे सफल बैटर बन गईं।

सभी फॉर्मेट मिलाकर दोनों के नाम अब 17-17 शतक हैं।
इसके साथ ही मंधाना ने इस साल पांचवां शतक लगाकर साउथ अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स की बराबरी की। उन्होंने 2025 में अब तक 31 सिक्स लगाकर विमेंस वनडे क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मंधाना-प्रतिका की ऐतिहासिक साझेदारी…

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच 212 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई, जो वुमेंस वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।
इससे पहले 2022 में हैमिल्टन में मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 184 रन की पार्टनरशिप की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जेमिमा की ताबड़तोड़ फिफ्टी…

जेमिमा रोड्रिग्ज ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो इस वर्ल्ड कप में भारत की सबसे तेज फिफ्टी रही। उन्होंने अमीलिया केर की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बारिश के कारण रुका खेल…

भारत की पारी के 48 ओवर खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई थी। उस समय टीम ने 2 विकेट पर 329 रन बना लिए थे, जिसके बाद मैच DLS मेथड से तय हुआ।

सेमीफाइनल में पहुंची ये टीमें…

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मेयर, ईडन कार्सन, ली ताहुहू। ​​

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में महिलाओं को मिली नाइट शिफ्ट की इजाज़त
Next: केरल हाईकोर्ट: मंदिरों में पुजारी बनने के लिए अब जाति नहीं, योग्यता पैमाना

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.