Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MI vs DC WPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला, जानिए समय और जगह..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

MI vs DC WPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला, जानिए समय और जगह..

Hema Gupta February 15, 2025

MI vs DC WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का दूसरा मुकाबला 15 फरवरी यानी की आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। मुंबई दूसरे टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में बाहर हो गई थी जबकि दिल्ली को फाइनल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था।

Read More: GG Vs RCB WPL 1st Match Result: ने गुजरात जायंट्स को 6 विकटों से हराकर रचा इतिहास, ऋचा-पेरी ने फिफ्टी लगाई…

यह दोनों टीमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, और यही कारण है कि इस मैच से एक रोमांचक मुकाबला की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस ने पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स दो बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम रही है। आज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है, और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच दिलचस्प होने की संभावना है।

MI vs DC WPL 2025: चोट के लगने से पूजा हुंई बाहर पारुनिका को मिला मौका..

भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर चोटिल हो गई है जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और मुंबई ने उनकी जगह स्पिनर पारुनिका सिसोदिया को दे दी हैं। जिन्होंने हालही में हुए अंडर -19 महिला टी 20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी।

अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम की एक अन्य सदस्य जी कमलिनी पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने सात मैच में 143 रन बनाए थे. मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज है। इस टीम में विदेशी खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन प्रमुख शामिल हैं।

जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में मुंबई इंडियन्स ने जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी।बई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ थोड़ा सा भारी रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच जबरजस्त मुकाबला देखने को मिला ।

मुंबई इंडियंस विमंस

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेली मैथ्यूज, सइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तन बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।

दिल्ली कैपिटल्स विमंस

एलिस कैप्सी, मेग लैनिंग, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, ​​शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस, जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिज़ैन कप्प, राधा यादव, टिटास साधु।

मैच शुरु होने का समय और स्थान

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा और वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कहां देखें?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स विमंस के बीच मैच स्‍टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो हॉटस्‍टार एप पर उपलब्‍ध रहेगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Health Risks Of Eating Potato Chips: आलू चिप्स खाने के हैं शौकीन तो हो जाइए सावधान, रोजाना सेवन से हो सकती है कई बीमारियां…
Next: Modi govt farmers meeting : किसानों के साथ बैठक बेनतीजा: छठी वार्ता 22 फरवरी को होगी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.