Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी…

Hema Gupta June 16, 2025

Women’s ODI World Cup 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के कार्यक्रम और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह मोस्ट अवेटेड टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

Read More: Mithun Chakraborty 75th Birthday: ‘दादा’ का आज 75वां जन्मदिन, जाने नक्सली से एक्टर बनने तक का सफर…

इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा, जिसमें कुछ मैच भारत में और पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

12 साल बाद भारत करेगा मेजबानी…

भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की 2013 के बाद पहली बार मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 1978, 1997 और 2013 में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास होगा, क्योंकि इसमें विश्व की शीर्ष 8 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

🚨 INDIA’s LIKELY FIXTURES FOR WOMEN’s WORLD CUP 2025 🚨 [Gaurav Gupta from TOI]

vs SL – Sept 30 – Bengaluru
vs PAK – Oct 5 – Colombo
vs SA – Oct 9 – Vizag
vs AUS – Oct 12 – Vizag
vs ENG – Oct 19 – Indore
vs NZ – Oct 23 – Guwahati
vs BAN – Oct 26 – Bengaluru pic.twitter.com/29awibiTgy

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 16, 2025

टूर्नामेंट शेड्यूल और वेन्यू…

इस टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। यह मैच भारत के बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का प्रारूप राउंड-रॉबिन रहेगा, जिसमें प्रत्येक टीम एक-दूसरे से एक बार खेलेगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी

भारत के मैच…

1. 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

2. 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

3. 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु

🚨 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬

India will face Sri Lanka in Bengaluru in the 2025 Women’s World Cup opener and take on Pakistan on October 5 in Colombo.

Source: ESPNCricinfo#CricketTwitter pic.twitter.com/aiwF9NotDV

— Female Cricket (@imfemalecricket) June 16, 2025

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु से शुरू होगा भारत का वर्ल्ड कप अभियान…

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत अपनी चुनौती की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का अगला अहम मुकाबला 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जो इसी मैदान पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान के मैच..

पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण लिया गया है।

पाकिस्तान के मुकाबलों का शेड्यूल (कोलंबो, श्रीलंका)

1. 2 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश

2. 8 अक्टूबर – बनाम ऑस्ट्रेलिया

3. 15 अक्टूबर – बनाम इंग्लैंड

4. 18 अक्टूबर – बनाम न्यूजीलैंड

5. 21 अक्टूबर – बनाम साउथ अफ्रीका

🚨 Key Fixtures of Women’s ODIWC 🚨
[ESPNCricinfo]

🔹 Sept 30 – Ind vs SL, Bengaluru
🔹 Oct 1 – Aus vs NZ, Indore
🔹 Oct 3 – SA vs Eng, Bengaluru
🔹 Oct 5 – Ind vs Pak, Colombo
🔹 Oct 6 – SA vs NZ, Indore
🔹 Oct 11 – SL vs Eng, Guwahati
🔹 Oct 15 – Pak vs Eng, Colombo
🔹 Oct… pic.twitter.com/Gl3n6En3eY

— CricketGully (@thecricketgully) June 16, 2025

6. 24 अक्टूबर – बनाम श्रीलंका

नॉकआउट मैच…

1. पहला सेमीफाइनल: 29 अक्टूबर – गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर)

2. दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्टूबर – बेंगलुरु

3. फाइनल: 2 नवंबर – बेंगलुरु या कोलंबो

इस टूर्नामेंट में भारत की टीम अपनी पहली महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इंदौर से…

वहीं मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम से शुरू करेगी, जहां उसका सामना न्यूज़ीलैंड से होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम कोलंबो में 8 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मुकाबले…

1. 1 अक्टूबर – बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर)

2. 8 अक्टूबर – बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)

3. 22 अक्टूबर – बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

विमेंस वर्ल्ड कप 2025: फॉर्मेट 2022 जैसा?

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फॉर्मेट पिछली बार यानी 2022 टूर्नामेंट की तर्ज़ पर ही होगा। इस बार भी कुल 8 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, यानी हर टीम सभी शेष 7 टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। शीर्ष चार टीमें पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़कर सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

इन टीमों ने किया डायरेक्ट क्वालिफाई –

1. भारत (मेजबान)

2. ऑस्ट्रेलिया

3. इंग्लैंड

4. न्यूजीलैंड

5. दक्षिण अफ्रीका

6. श्रीलंका

क्वालिफायर से मिली दो टीमें –

1. पाकिस्तान

2. बांग्लादेश

वेस्टइंडीज इस बार विमेंस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन सकी। वे क्वालीफायर में बांग्लादेश से नेट रन रेट के मामूली अंतर से पिछड़ गईं और टूर्नामेंट में क्वालिफाई नहीं कर पाईं, जो कि उनके इतिहास में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती
Next: ₹99,214 पर पहुंचा सोना: जानिए क्यों रुक नहीं रही कीमतें, चांदी भी ₹1.06 लाख के पार 

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.