Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AUS W vs NZ W World Cup: आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, बारिश डाल सकती है खलल!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AUS W vs NZ W World Cup: आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, बारिश डाल सकती है खलल!

Hema Gupta October 1, 2025

AUS W vs NZ W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा T-20 वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा।

Read More: IND W vs SL W: वनडे वर्ल्डकप का शानदार आगाज, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा…

विमेंस वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 135 मुकाबले खेले गए। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 102 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 31 में जीत मिली। 2 मैच बेनतीजन रहे। यानी ऑस्ट्रेलिया ने 75% मुकाबले अपने नाम किए हैं।

बता दें कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 16 बार भिड़ंत हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 13 मैच में जीत मिली तो वहीं न्यूजीलैंड महज 3 बार ही जीती।

चैंपियन टीमों का रिकॉर्ड….

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है और दो बार रनर-अप रही है। वहीं न्यूजीलैंड विमेंस टीम ने 2000 में पहली और आखिरी बार खिताब जीता था। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का इतिहास और मौजूदा फॉर्म कहीं ज्यादा मजबूत माना जा रहा है।

टॉप स्कोरर और गेंदबाज…

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस साल बेथ मूनी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 323 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। भारत के खिलाफ हाल ही में उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों पर शतक ठोका था। गेंदबाजी में अलाना किंग 12 विकेट लेकर सबसे आगे हैं।

वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जॉर्जिया प्लिमर ने इस साल खेले गए तीन वनडे मैचों में 140 रन बनाए हैं और टीम की टॉप स्कोरर रही हैं। गेंदबाजी में ईडन कार्सन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके हैं।

बारिश की संभावना…

इंदौर में आज का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मैच के दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे खेल पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही, ह्यूमिडिटी लगभग 60% तक रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को थोड़ा प्रभावित कर सकती है।

संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, एलिस पेरी, बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट।

न्यूजीलैंड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, फ्लोरा डेवोनशायर, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

कहां देखें मैच?

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क पर होगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दैनिक भास्कर ऐप पर मैच के लाइव अपडेट्स, स्कोर और अहम रिकॉर्ड्स भी मिलेंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: morena: वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन दंडोतिया का निधन, ICU में 5 दिन के बाद ली अंतिम सांसे
Next: Baba Chaitanyananda: 17 छात्राए, यौन उत्पीड़न और बाबा चैतन्यानंद का घिनौना सच… जानिए

Related Stories

शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.