Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Women’s ODI World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान, यास्तिका भाटिया बाहर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Women’s ODI World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान, यास्तिका भाटिया बाहर…

Hema Gupta September 5, 2025

Women’s ODI World Cup Squad: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जहां ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली संभालेंगी, वहीं भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी।

Read More: Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर 4 में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम!

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान….

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया। मौजूदा चैंपियन टीम अपने आठवें वनडे खिताब की तलाश में उतरेगी। स्क्वॉड में 10 खिलाड़ी ऐसी हैं, जो 2022 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुकी हैं।

स्क्वॉड 2025

एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम।

The World Cup squad is in 🙏 More details here: https://t.co/f6ZLSb4q9p pic.twitter.com/T9nDaau5qm

— cricket.com.au (@cricketcomau) September 4, 2025

ऑस्ट्रेलिया का अभियान 1 अक्टूबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा। वहीं, 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी और 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ मुकाबला इंदौर में होगा।

भारत को बड़ा झटका – यास्तिका भाटिया बाहर

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उनकी जगह उमा छेत्री को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

23 साल की उमा छेत्री ने भारत के लिए अब तक 7 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन वनडे डेब्यू बाकी है। वे अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देने की कोशिश करेंगी।

भारत का वर्ल्ड कप स्क्वॉड 2025

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय: तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नु मणि, सयाली साटघरे।

इंडिया-ए का स्क्वॉड…

वर्ल्ड कप के साथ-साथ इंडिया-ए टीम का भी ऐलान किया गया। इस स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

मिन्नु मणि (कप्तान), धरा गुज्जर, शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, वृंदा दिनेश, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुश्री सरकार, तनुजा कंवर, तितास साधु, सयाली साटघरे, साईमा ठाकोर, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, राघवी बिष्ट।

टूर्नामेंट का शेड्यूल…

1. टूर्नामेंट में कुल 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

2. मुकाबले मुंबई, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में होंगे।

3. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो (पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर) में होगा।

4. दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को मुंबई में खेला जाएगा।

5. भव्य फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में खेला जाएगा।

इंदौर का दूसरा मौका…

यह दूसरा अवसर होगा जब इंदौर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1997 में यहां इस टूर्नामेंट का एक मैच खेला गया था। इस बार इंदौर को कई अहम मुकाबले मिले हैं, जिनमें इंडिया बनाम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड जैसे बड़े मैच शामिल हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महापौर बेटे का सीधा हमला-घोटालों, अधूरी योजनाओं और रेलवे के हालात पर गूंजे सवाल
Next: Raipur Drug Case: ‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या ने खोला बड़ा राज, बोली- सिंडिकेट के संपर्क में 850 रईसजादे, होटल कारोबारी-राजनेताओं के बेटे भी शामिल

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.