Women’s ODI Tri- Series 2025: विमेंस वनडे ट्राई सीरीज के पहले मैच में भारत ने बाजी मारी और श्रीलंका को उसके घर में 9 विकेट से हराया। यह मैच 27 अप्रैल को श्रीलंका में खेला गया लेकिन बरिश की वजह से 39 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 38.1 में महज 147 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 29.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: Ganguly After Pahalgam Attack: ‘पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत..’- गांगुली!
Women’s ODI Tri- Series 2025: भारतीय टीम का प्रदर्शन…
टीम की तरफ से प्रतिका रावल ने 62 गेंद में 50 रन बनाकर नबाद रहीं।, जिसमें 6 चौके शामिल थे। वहीं, स्मृति मंधाना ने 46 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गई। फिर हरलीन देओल ने 48 रन बनाकर नबाद रहीं। तीनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को शानदार जीत दिलाई।

आपको बता दें कि, भारत से स्नेह राणा ने 3 विकेट वहीं दीप्ति शर्मा और एन चरणी को 2-2 विकेट मिले। प्रतिका रावल को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी…
टीम में 23 रन बनने के बाद 1 विकेट गिरा। कप्तान चमारी अथापथु 18 गेंद पर 7 बना कर आउट हो गई। हासिनी परेरा 36 रन बनाकर आउट हो गईं और हर्षिता समरविक्रमा 24 रन, कविशा ने 25, वहीं उसके बाद आठवें विकेट के लिए अनुष्का संजीवनी ने 22 रन और अचिनी कुलसुरिया ने 17 रन बनाए और टीम ने भारत को 148 रन का टारगेट दिया।
Women’s ODI Tri- Series 2025: महिला वनडे ट्राई सीरीज की संभावित ड्रीम11
ऋचा घोष, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज, हर्षिता समराविक्रमा, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), कविशा दिलहारी, अरुंधती रेड्डी, इनोका समराविक्रमा, सुगंदीका कुमारी।
