Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Women’s Day: जानिए देश को अब तक कितनी महिला CM मिली?
  • Special
  • Top Story
  • देश-विदेश

Women’s Day: जानिए देश को अब तक कितनी महिला CM मिली?

himani Shrotiya March 7, 2025

Women’s Day: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस ( Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए होता है। देश हो या विदेश हर जगह Women’s Day मनाया जाता है। और अगर इंडियन महिलाओं की बात करें तो दुनियाभर में भारत का नाम खूब रौशन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

ऐसे में महिला दिवस के मौके पर जानिए कितनी महिलाएं देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी हैं। इस लिस्ट में हाल ही में बनी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से लेकर कई महिलाओं का नाम शामिल है।

Read More: Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: जोधपुर में निकली कार्तिकेय की बारात

महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट –

  1. सुचेता कृपलानी- कांग्रेस की नेता और 2 अक्तूबर 1963 से लेकर 13 मार्च 1967 तक उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।
  2. सईदा अनवरा तैमूर- कांग्रेस की नेता सईदा अनवरा 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक असम की CM रहीं।
  3. शीला दीक्षित- कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक दिल्ली की CM रहीं।
  4. नंदिनी सत्पथी- कांग्रेस नेता नंदिनी सत्पथी ओडिशा में 14 जून 1972 से लकेर 16 दिसंबर 1976 तक सीएम रहीं।
  5. राजिंदर कौर भट्टल- कांग्रेस नेता रहीं और पंजाब में वह 21 नवंबर 1996 से 12 फरवरी 1997 तक सीएम रहीं।
  6. सुषमा स्वराज- भाजपा नेता सुषमा स्वराज 12 अक्तूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की CM रहीं।
  7. उमा भारती- भाजपा नेता उमा भारती 8 दिसंबर 2003 से 23 अगस्त 2004 तक मध्य प्रदेश की CM रही हैं।
  8. वसुंधरा राजे- भाजपा नेता वसुंधरा राजे 2 टर्म्स में यानी 8 दिसंबर 2003 से 13 दिसंबर 2008 तक और 13 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं।
  9. आनंदीबेन पटेल- भाजपा नेता हैं और गुजरात में 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक उन्होंने सीएम पद संभाला।
  10. रेखा गुप्ता- वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं और 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता ने शपथ ली थी।
  11. मायावती- बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
  12. ममता बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।
  13. जयललिता – AIADMK की नेता जयललिता के पास सबसे कम उम्र में तमिलनाडु का सीएम बनने का रिकॉर्ड है। वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक की सीएम रहीं। इसके बाद वे 14 मई 2001 से 21 सितंबर 2001, 2 मार्च 2002 से लेकर 12 मई 2006, 16 मई 2011 से लेकर 27 सितंबर 2014 और 23 मई 2015 से लेकर 5 दिसंबर 2016 तक राज्य की 6 बार सीएम रहीं। उन्होंने 2015 के बाद 2016 में भी CM के रूप में शपथ ली थी।
  14. राबड़ी देवी – राबड़ी देवी आजाद भारत में बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री बनीं। वे 2 बार मुख्यमंत्री रही। 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक वे CM रही। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 9 मार्च 1999 से 2 मार्च, 2000 तक रहा।

Women’s Day: सबसे लंबे वक्त तक कौन रहा सीएम?

बता दें कि कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। वह 15 साल 25 दिन तक CM के पद पर रहीं। उनके बाद 14 साल और 124 दिन के साथ AIADMK की जयललिता दूसरे नंबर पर हैं, वहीं TMC की ममता बनर्जी 13 साल 275 दिन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा वसुंधरा राजे 10 साल और 9 दिन सीएम रही हैं। इनके बाद राबड़ी देवी और मायावती का नाम शामिल है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Mohammad Shami Not Keeping Roza: रोजे न रखने पर शमी हुए ट्रोल, मौलाना बोले – शमी ने किया गुनाह
Next: Dupahiya Web Series Release: सीरिज देख हंसी कंट्रोल कर पाना हैं मुश्किल…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.