Women’s Asia Cup Rising Stars: इंडिया-ए ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबले में इंडिया ए ने बांग्लादेश को 46 रन से हराकर इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। यह मैच 22 फरवरी रविवार को बैंकॉक में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। और पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। वहीं जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 19.1 ओवर में मजह 88 रन बनाकर सिमट गई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
Women’s Asia Cup Rising Stars: तेजल बनी प्लेयर ऑफ द मैच
भारत की ओर से तेजल हसबनीस ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में 2 छक्के औऱ 3 चौके की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली। तेज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इंडियन टीम की शुरुआत खाराब फिर मिली जीत
भारतीय टीम की शुरुआती परफॉर्मेंस को देखकर लगा था, आज इंडिया हार जाएगी, क्यो कि 44 के स्कोर पर टीम ने 4 विकेट खो दिए थे। टीम से वृंदा दिनेश 19 रन, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8 रन, और मिनू मणी 0 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर टीम से राधा यादव और तेजल ने कमान संभाली और दोनों ने 69 रनों की साझेदारी की। राधा ने 36 रन बनाए। वहीं तेजल ने 34 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान फाहिमा खातून ने 4 विकेट और फरजाना एसमिन, फातिमा जहान सोनिया ने 1-1 विकेट झटके।
बांग्लादेश 88 के स्कोर पर सिमटी
टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 19.1 ओवर में 88 रन बनाकर सिमट गई। टीम से शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाकर आउट हो गई। ऐसे धीरे – धीरे पूरी टीम बिखर गई। और उसी करारी हार का सामना करना पड़ा।
भारत की ओर से प्रेमा रावत ने 3 विकेट चटकाएं, जबकि सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर को 2-2 मिला। वहीं सायमा ठाकोर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट चटकाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया-ए विमेंस
नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनिस, अनुश्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता माडिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंधिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर।
बांग्लादेश-ए विमेंस
इशमा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फरजाना इस्मिन, शोरीफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजिदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना।
