अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

MP NEWS: मध्यप्रदेश के इंदौर में सूदखोरों से परेशान होकर एक महिला ने जहर खा लिया. महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
MP NEWS: सूदखोर से परेशान महिला ने खाया जहर
इंदौर के द्वारकापुरी के अहीर खेडी निवासी महिला सुनंदा पति देवकुमार पाटिल ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खा लिया.बेटे विवेक ने नीलेश सिलावट पर कहा कि दो दिन से एसीपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं। पुलिस ने शुक्रवार को फिर बुलाया पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की है।
MP NEWS: 5% पर बात हुई बाद में बोले 15% लगेगा
बेटे नीलेश ने बताया कि उसकी मां को किसी काम के लिए पैसे की जरूरत थी, तो उसने पहचान वाले छावनी निवासी नीलेश सिलावट से 2 लाख रुपए लिए थे। 5% ब्याज देने की बात हुई थी। एक महीने बाद कहा 15% ब्याज लगेगा। मां ने इनकार कर दिया। नीलेश जबरदस्ती करने लगा। परेशान होकर मां ने कहीं और से उधार लेकर डेढ़ लाख रुपए चुका दिए। बचे हुए 50 हजार रुपए एक महीने में देने के लिए मां ने समय मांगा। लेकिन, एक महीने में मां पैसे नहीं चुका सकी तो नीलेश ने फिर से 15% ब्याज समेत दो लाख रुपए मांगे। इस बीच नीलेश ने 80 हजार रुपए का मोबाइल, 45 हजार रुपए का एसी और एक आरओ मां के नाम से फाइनेंस करा लिया। ये सभी सामान नीलेश ने अपने पास रख लिया। अब इनकी किश्त मां को भरनी पड़ रही है।
MP NEWS: सूदखोर ने घर आकर दी थी धमकी
विवेक ने बताया कि 15 अक्टूबर को नीलेश सिलावट कई लड़कों को लेकर मेरे घर आया। वह मुझे अपने साथ अपने घर ले गया। मां को धमकी दी, इससे वह डर गई। वह कहने लगा मुझे घर की रजिस्ट्री चाहिए। मां ने मना किया तो नीलेश के साथ आए बदमाशों ने चाकू निकालकर धमकाया था। इसके बाद वे हमें नीलेश के घर ले गए और बंधक बना लिया।फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सूदखोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
