चारा लेने गई थी, धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी
Woman burnt alive in stubble fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की चिंता बन गई. महिला किसी काम से खेत पर गई थी तभी वो वहां धुएं की चपेट में आकर बेहोश हुई और खेत में गिर पड़ी। करीब 2 घंटे तक आग में जलती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More:- 1 जनवरी से बदल जाएगी रेल यात्रा की रफ्तार: सफर होगा तेज और आसान
Woman burnt alive in stubble fire: जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल प्रभा साहू अपने खेत में चारा लेने गई थी। उसी समय आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। तेज धुएं के कारण प्रभा साहू को सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। उस समय खेत में कोई और मौजूद नहीं था। बेहोशी की हालत में वह खुद को बचा नहीं सकी। खेत में बेहोश पड़ी प्रभा साहू आग की चपेट में आ गई।
करीब दो घंटे तक जलती रही महिला
आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में उसने महिला को घेर लिया। महिला करीब दो घंटे तक आग में जलती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब सामने आई जब खेत के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने वहां आग देखी। जहां उन्होंने प्रभा साहू को मृत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना कसडोल पुलिस को दी। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
पुलिस ने जांच की शुरु
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला की मौत पराली जलाने के दौरान फैली आग और धुएं के कारण हुई है। पुलिस जांच कर रही है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
