Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Khairagarh crime news: चाची को डायन कहने पर पड़ोसन की हत्या
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Khairagarh crime news: चाची को डायन कहने पर पड़ोसन की हत्या

Narendra Singh July 3, 2025

witchcraft murder chhattisgarh khairagarh woman killed: मां-बेटी और भतीजे ने हंसिया से काट डाला, रस्सी से घोंटा गला

witchcraft murder chhattisgarh khairagarh woman killed: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में टोना-टोटका (टोनही) के शक में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। खैरबना गांव में मां-बेटी और भतीजे ने मिलकर अपनी ही पड़ोसन मोहिनी साहू (30) की हंसिया से काटकर और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 26 जून 2025 की दोपहर की है। मृतका मोहिनी साहू उस समय घर में अकेली थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे और घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला गया, जहां मोहिनी साहू की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।

पुलिस को दी गई सूचना

पड़ोसियों ने तुरंत खैरागढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन चंद्रेश साहू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।

पड़ोसियों पर टिकी शक की सुई

थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ और घटनास्थल की छानबीन में पुलिस का शक मोहिनी की पड़ोसन सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19), और भतीजा दीपेश साहू (24) पर गहराता गया।

पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जसिका साहू ने रोते हुए बताया कि वह घटना के समय खेत में थी। परंतु मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स ने पुलिस को सच का पता दिलाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, जिससे पुलिस का शक और पक्का हो गया।

क्यों की हत्या?

आखिरकार आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। सविता साहू ने पुलिस को बताया कि मोहिनी अक्सर उस पर टोना-टोटका (डायन) करने के आरोप लगाती थी और गांव में बदनाम कर रही थी। इससे सविता खुद को अपमानित महसूस करने लगी। इसी कारण उसने मोहिनी की हत्या की साजिश रची।

जाने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

26 जून को दोपहर करीब 2 बजे, सविता, जसिका और दीपेश मोहिनी के घर छत के रास्ते से घुसे। उनके पास गाय बांधने वाली रस्सी और हंसिया था। तीनों ने मिलकर पहले मोहिनी का रस्सी से गला घोंटा, फिर दीपेश ने हंसिया से मोहिनी के गले और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी खून से सने कपड़े बदलकर और शरीर से खून के छींटे साफ कर अपने घर लौट गए। उन्होंने गांव में यह अफवाह फैलाई कि वे घटना के समय खेत में थे। लेकिन पुलिस की साइबर जांच ने उनका झूठ उजागर कर दिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।यह घटना छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास और डायन प्रथा से जुड़ी मानसिकता की एक और खौफनाक मिसाल बनकर सामने आई है।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur New: “आपातकाल भारत का काला अध्याय”
Next:  दिल्ली HC ने पतंजलि के विज्ञापन पर लगाई रोकः डाबर बोली च्यवनप्राश को बदनाम कर रहे

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.