Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नाम पर कांग्रेस नेता ने किया पोती का नामकरण, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल
  • मध्य प्रदेश

विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नाम पर कांग्रेस नेता ने किया पोती का नामकरण, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल

Aditya Mishra May 26, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की वीरता से प्रेरित हुआ कांग्रेस परिवार

Wing Commander Vyomika Singh Baby Naming: भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में महिला सैनिकों के शौर्य की सराहना हो रही है। इस अभियान में जहां भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी सुर्खियों में रहीं, वहीं वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी अपनी वीरता से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इन्हीं से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने अपनी पोती का नाम व्योमिका रखने का निर्णय लिया।

Wing Commander Vyomika Singh Baby Naming:
Wing Commander Vyomika Singh Baby Naming:

read more: शिवराज की पदयात्रा

कांग्रेस नेता के घर गूंजी किलकारी

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के पुत्र शिवी शर्मा और बहू रूपाली शिवी शर्मा को हाल ही में कन्यारत्न की प्राप्ति हुई है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर बच्ची के जन्म ने परिवार में खुशियों की लहर दौड़ा दी। रविवार को भोपाल स्थित निवास पर नामकरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां इस बच्ची का नाम विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नाम पर “व्योमिका” रखा गया।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दिया आशीर्वाद

इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राय के साथ विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाकर आशीर्वाद दिया और नामकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में कई कांग्रेस नेता, रिश्तेदार और करीबी मित्र भी मौजूद रहे।

सेना में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं व्योमिका

विंग कमांडर व्योमिका सिंह आज भारत की उन बहादुर बेटियों में से हैं, जिन्होंने न केवल पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा की, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल भी कायम की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में उनके योगदान को देशभर में सराहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

Wing Commander Vyomika Singh Baby Naming: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने नामकरण की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने लिखा…
मेरे सुपुत्र शिवी शर्मा और वधू रूपाली को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कन्यारत्न की प्राप्ति हुई। यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। हमारे निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अमृता राय का आगमन हुआ। उन्होंने नवजात को आशीर्वाद दिया और वायुसेना की वीरांगना ‘व्योमिका सिंह’ के नाम पर हमारी पौत्री का नामकरण किया गया।

read more: बड़वानी जिले का स्थापना दिवस…विविध आयोजनों के साथ भव्य उत्सव मनाया

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल…
Next: Wrinkle Removal Home Remedy: साबुन की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा बेदाग निखार…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.