Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Wimbledon 2025: वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका और टेलर फ्रिट्ज सेमीफाइनल में पहुंचे!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Wimbledon 2025: वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका और टेलर फ्रिट्ज सेमीफाइनल में पहुंचे!

Hema Gupta July 9, 2025

Wimbledon 2025: विमेंस सिंगल्स में बेलारूस की वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने पहला सेट जर्मनी की लौरा सिगमंड से 4-6 से गंवाया था, लेकिन इसके बाद 6-2 और 6-4 से दो सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।

Read More: Wimbledon 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने 4 सेटों में दी मिनॉर को मात, युकी-गैलोवे की जोड़ी बाहर…

टेलर फ्रिट्ज ने रूस के काचनोव को हराया

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वर्ल्ड नंबर-5 फ्रिट्ज ने रूस के केरेन काचनोव को चार सेटों में 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। अब उनका मुकाबला कैमरन नोरी और कार्लोस अल्काराज के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

 

मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी का जलवा

मेंस डबल्स में अर्जेंटीना के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच की वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने फ्रांस के इडोर्ड रोजर वैसलिन और मोनाको के ह्यूगो नायस की वर्ल्ड नंबर-10 जोड़ी को 6-4, 6-7 (2-7), 7-6 (10-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

हिजिकाता-पेल की जोड़ी ने भी मारी बाजी

क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की जोड़ी ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ब्राजील के राफेल मातोस और मार्सेलो मेलो को 7-6 (7-5), 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

विमेंस डबल्स में उलटफेर, टॉप-16 जोड़ी हुई बाहर

विमेंस डबल्स में अमेरिका की डिजारे क्रवजिक और ऑस्ट्रेलिया की ओलिविया गाडेकी की अनसीडेड जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड और सोफिया केनिन की वर्ल्ड नंबर-16 जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया।

Sabalenka in command 💥

Aryna Sabalenka advances with a 4-6, 6-2, 6-4 win over Laura Siegemund 🌱 @SabalenkaA#Wimbledon @Wimbledon pic.twitter.com/pslI5vZ5eR

— 💔🇳🇵 बाहुन सरकार 💙🇦🇷 (@Sarakaar_is_bck) July 8, 2025

इसके पहले सबालेंका समेत 5 खिलाड़ियों ने क्वार्टर में बनाई थी जगह…

महिला सिंगल्स कैटेगरी में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने शानदार खेल दिखाते हुए एलिस मर्टेंस को 6-4, 7-6 (7-4) से हराया।

अन्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी:-

1. लौरा सीजमंद (जर्मनी) ने सोलाना सिएरा को 6-3, 6-2 से हराया।

2. अमांडा एनिसीमोव (अमेरिका) ने लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया।

3. बेलिंडा बेनसिच (स्विट्जरलैंड) ने एलेक्जेंड्रोवा को 7-6, 6-4 से हराया।

4. लुडमिला सैमसोनोवा (रूस) ने जेसिका बूजास मानेरो को 7-5, 7-5 से हराया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Home Remedies for Blackheads: ब्लैकहेड्स से परेशान हैं? साफ और चमकदार त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय!
Next: Sri Lanka vs Ban 3rd ODI: श्रीलंका ने बंग्लादेश को 99 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की, कुसल बने प्लेयर ऑफ द मैच…

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.