Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत…

Hema Gupta July 2, 2025

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में महिला सिंगल्स के पहले ही राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दुनिया की नंबर-3 और तीसरी सीड अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें इटली की एलिसाबेटा कोकियारेटो ने महज 58 मिनट में 6-2, 6-3 से हरा दिया।

Read More: Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….

31 वर्षीय पेगुला का यह इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पिछले 5 वर्षों में यह पहली बार है जब वे किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में हारकर बाहर हुई हैं। इससे पहले 2020 फ्रेंच ओपन में उन्हें पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

Wimbledon 2025: आर्यना सबालेंका की दमदार शुरुआत, वर्ल्ड नंबर-1 रहते हुए दर्ज की 50वीं जीत…

महिला टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने कनाडा की कार्सन ब्रेंस्टीन को 6-1, 7-5 से सीधे सेटों में मात दी।

यह सबालेंका की WTA टूर पर वर्ल्ड नंबर-1 रहते हुए 50वीं जीत रही। वे ऐसा करने वाली दुनिया की नौवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मार्टिना हिंगिस, सेरेना विलियम्स, लिंडसे डेवनपोर्ट, जस्टिन हेनिन, कैरोलीन वोज्नियाकी, विक्टोरिया अजारेंका, एश्ले बार्टी और इगा स्वियातेक ने हासिल की थी।

डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज ने 5 सेटों में जीता रोमांचक मुकाबला…

पुरुष सिंगल्स में दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 7-5, 6-7 (5-7), 7-5, 2-6, 6-1 से हराया।

यह मुकाबला 4 घंटे से ज्यादा चला और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। अल्काराज अब दूसरे राउंड में 21 वर्षीय टार्वेट से भिड़ेंगे, जिन्होंने पहले राउंड में स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो रीडी को हराया।

मेदवेदेव और होल्गर रून भी पहले राउंड में हुए बाहर…

टूर्नामेंट के पहले राउंड में डेनियल मेदवेदेव और 8वीं सीड होल्गर रून भी उलटफेर का शिकार हो गए। मेदवेदेव को फ्रांस के बेंजामिन बोंजी ने 7-6, 3-6, 7-6, 6-2 से हराकर बाहर किया।

वहीं रून को निकोलस जैरी के खिलाफ पांच सेटों में 4-6, 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों हारें दर्शाती हैं कि इस बार विंबलडन में पहले राउंड से ही अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hemant Khandelwal BJP MP President: हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने दी शुभकामनाएं
Next: Shahdol News: सहायक संचालक को नहीं किया जा रहा रिलीज — आखिर कौन है संरक्षणदाता?

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीव संरक्षण अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की कूनो नदी में घड़ियाल छोड़ें।
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.