Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Wild Animal Attack in Barwani: बड़वानी में वन्यजीव का कहर,7 पर हमला, 6 की मौत,सांसदों ने पहुंचकर दिलाया मुआवज़ा
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Wild Animal Attack in Barwani: बड़वानी में वन्यजीव का कहर,7 पर हमला, 6 की मौत,सांसदों ने पहुंचकर दिलाया मुआवज़ा

Aditya Mishra June 4, 2025

Wild Animal Attack in Barwani: बड़वानी जिले में वन्यजीव का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लिंबई और आसपास के गांवों में एक अज्ञात वन्यजीव ने 17 ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 6 की दर्दनाक मौत हो गई है। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं।

जंगल से गांव तक फैला खतरा

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के लिंबई गांव और उसके आसपास के दो अन्य गांव इन दिनों एक अज्ञात वन्यजीव के हमले से दहशत में हैं। बीते कुछ दिनों में इस हिंसक हमले में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और इंदौर के बड़े हॉस्पिटल्स में जारी है।

read more: बनासकांठा में इतिहास रचाया: पहली बार 4 UPSC टॉपर्स ने 2000 विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

ग्रामीणों में दहशत, स्कूल-कॉलेज बंद

गांवों में दहशत का आलम यह है कि लोग खेतों में जाना छोड़ चुके हैं। बच्चों के स्कूल-कॉलेज तक बंद कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन्यजीव को पकड़ने के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएं।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम एक्टिव

वन विभाग की टीम गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि वे अकेले बाहर न निकलें। वन विभाग के अनुसार जल्द ही जानवर की पहचान कर उसे ट्रैंकुलाइज करने की योजना है।

जनप्रतिनिधियों ने की मौके पर पहुंचकर मदद

घटना की जानकारी मिलते ही लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया मुआवजा

Wild Animal Attack in Barwani:
Wild Animal Attack in Barwani:

Wild Animal Attack in Barwani: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये मुआवजे की स्वीकृति दी है। इसके अलावा घायलों के बेहतर इलाज और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वन्यजीव को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में कोई और जनहानि न हो।

read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान – दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण 2% बढ़ाया, कहा- सेवा करना हमारा कर्तव्य है

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UPSC toppers seminar Banas Kantha : बनासकांठा में इतिहास रचाया: पहली बार 4 UPSC टॉपर्स ने 2000 विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Next: MP earthquake: मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, खंडवा सबसे ज्यादा प्रभावित

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.