कत्ल के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

MP CRIME: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है.जहां एक पति ने अपनी पत्नी की तलवार मारकर हत्या कर दी और फिर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
MP CRIME: तलवार से काटा पत्नी का गला
मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास घट्टिया तहसील में सोमवार को एक व्यक्ति ने तलवार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को जान से मारने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शिवानी उर्फ मंजू जगदीश बंजारा की दूसरी पत्नी थी। उनकी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। सोमवार सुबह विवाद के बाद जगदीश ने गुस्से में तलवार से हमला कर दिया।
MP CRIME: चरित्र शंका के चलते हत्या
आरोपी ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवानी भी पहले से शादीशुदा थी। तलाक के बाद उसने जगदीश से 8 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। जगदीश, शिवानी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से विवाद की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम बिंदुओं पर जांच की।
MP CRIME: भाई से कहा तेरे जीजा मुझे मार डालेंगे
शिवानी ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपने भाई शुभम कॉल किया था। उसने कहा था, तेरे जीजा मुझे मार डालेंगे। मैं कल सुबह बस से घर आ रही हूं। जानकारी के बाद शुभम अपनी पत्नी शालू, भांजे बंटी उर्फ आकाश और उसकी पत्नी शीतल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शुभम ने बताया कि पूर्व में जगदीश मेरी बहन के साथ आए दिन मारपीट कर लड़ाई झगड़ा करता था।
